प्रयागराज : सिविल लाइंस में सरेआम युवती के साथ मारपीट,गला दबाने का भी प्रयास किया गया..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : सिविल लाइंस में सरेआम युवती के साथ मारपीट,गला दबाने का भी प्रयास किया गया..

 


प्रयागराज: सिविल लाइंस में 30 नवंबर को सरेआम एक युवती के साथ मारपीट की गई। युवती का गला दबाने का भी प्रयास किया गया। युवती के दोस्त ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो उसे भी मारकर लहूलुहान कर दिया गया। सिविल लाइंस के स्मिथ रोड का रहने वाला आदित्य पुरी गोस्वामी 30 नवंबर को सिविल लाइंस में मिश्र भवन के सामने पेट्रोल पंप पर खड़ा था। वहीं पर उसकी एक दोस्त मिलने आई थी।

इसी दौरान बुलेट बाइक से तीन युवक पहुंचे और युवती से अभद्रता करने लगे। युवती ने विरोध किया तो उसका गला दबाने का प्रयास कर उसे ढकेल दिया गया। जब आदित्य ने विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसे पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में अभिनव कुमार यादव और उसके दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि आदित्य अपनी दोस्त के साथ था। उसी समय दूसरा पक्ष आया। उन्होंने युवती के साथ अभद्रता की। विरोध पर आदित्य के साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 
दुकान में मारपीट, तोड़फोड़
सिविल लाइंस में एल्गिन रोड पर मील्स ऑन व्लील्स दुकान में चार दिसंबर को कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की गई। मनीष रात में करीब साढ़े दस बजे दुकान बंद कर रहा था। उसी समय हिम्मतगंज के रहने वाले मिथुन और विक्की दुकान पर पहुंचे और वहां शराब पीने की बात कही। मना करने पर वे मनीष और कर्मचारियों को मारने लगे। दुकान में तोड़फोड़ भी की। इसी दौरान वहां कुछ अधिवक्ता आ गए। उन्होंने मनीष तथा अन्य लोगों को बचाया। सिविल लाइंस में पांच दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संवाद

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies