मिर्जापुर: बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव निवासी आलोक
कुमार वर्मा पुत्र रामदयाल कोरबा एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। वे अपने घर
जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। गुरुवार को सुबह ट्रेन
विंध्याचल में रुकी। वहां डॉक्टर नहीं मिलने के कारण उनका उपचार नहीं कराया
जा सका।
कोरबा एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री की गुरुवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्रेन रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच कर यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव निवासी आलोक कुमार वर्मा (29) पुत्र रामदयाल कोरबा एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। वे अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। गुरुवार को सुबह ट्रेन विंध्याचल में रुकी। वहां डॉक्टर नहीं मिलने के कारण उनका उपचार नहीं कराया जा सका। ट्रेन सुबह छह बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जीआरपी ने डॉक्टर को बुलाकर युवक की जांच कराई। तब तक उनकी मौत हो गई थी।
जीआरपी ने उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। युवक
की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी प्रभारी संतोष सिंह
ने बताया कि ट्रेन में सफर करते समय युवक की मौत हो गई। विंध्याचल में
ट्रेन के रुकने पर इलाज नहीं मिल सका। मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंचने पर
यात्री की मौत हो गई थी। उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। साथ में
सफर कर रहे यात्रियों से पता चला कि उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें पसीना
आने लगा और सीने में दर्द उठा था।
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
पड़री थाना क्षेत्र के देवाही पहाड़ी गांव में बुधवार को दोपहर बाद मोबाइल फोन से बात करते समय खेत में जा रही महिला रेल लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आ गई। परिजन उसे घर लेकर आए। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। मायके वालों ने लोहे के छड़ से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रात में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, पुलिस छानबीन के बाद मायके वाले मान गए और कोई तहरीर नहीं दी।
प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के कौशला गांव निवासी चंद्रबली सिंह की पुत्री आरती (30) का विवाह पड़री थाना क्षेत्र के देवाही पहाड़ा गांव निवासी सोनू सिंह के साथ हुई थी। सोनू सिंह मजदूरी करता है। उससे एक पुत्र है। ससुराल वालों ने बताया कि बुुधवार को दोपहर बाद आरती चने के खेत में जा रही थी। खेत में जाते समय वह मोबाइल फोन से बात कर रही थी। गांव से गुजरे रेल लाइन से होकर जाते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर घर गए। परिजन उसे जब तक अस्पताल लेकर जाते, उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना पर मायके वाले पहुंचे। मृतका के पिता चंद्रबली ने आरोप लगाया कि लोहे के छड़ से मारकर हत्या की गई है। रात भी दोनों पक्षों में कहासुनी आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा। बृहस्पतिवार को सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताया कि मोबाइल से बात करते समय खेत की तरफ जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मायके और ससुराल पक्ष ने रात में विवाद किया था। सुबह सूचना पर मौके पर पहुंच कर जानकारी की गई। बात करने पर दोनों पक्ष मान गए। हत्या के आरोप संबंधी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

