आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 03 सितंबर दिन शनिवार है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज संतान सप्तमी व्रत है. आज के दिन मां-बाप अपनी संतान के लिए व्रत रखते हैं और उनके सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं. संतान सप्तमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. यदि शिव परिवार का पूजन करें तो ज्यादा अच्छा है. पूजा के समय मीठी रोटी या पुए का भोग लगाया जाता है और बच्चों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुरक्षित एवं सुखी जीवन की कामना की जाती है.
जिन दंपत्तियों की कोई संतान नहीं है, वे लोग भी यह व्रत रखते हैं. वे
शिव और शक्ति से अपने लिए संतान मांगते हैं ताकि उनका भी जीवन संतान सुख से
भरपूर हो जाए. भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को ललिता सप्तमी भी मनाई जाती है.
राधारानी की सबसे प्रिय सखी ललिता देवी की पूजा करने से भगवान कृष्ण और
राधा दोनों का आशीष मिलता है क्योंकि ललिता भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय
गोपी थीं. इस दिन ही अपराजिता सप्तमी भी मनाई जाती है.
आज शनिवार के दिन शनि आराधना करने से शनि के कष्टों से मुक्ति मिलती है. आज शनि देव को सरसों का तेल, काला तिल, नीले रंग के फूल, काला या नीला वस्त्र आदि अर्पित करना चाहिए. शनि मंदिर में जाकर छाया दान करने से साढे़साती और ढैय्या की पीड़ा से राहत मिलती है. शनि मंत्रों का जाप करने, शनि कवच और शनि चालीसा का पाठ करना भी लाभकारी होता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि पीड़ा में राहत मिलती है. आज आप गरीबों को कपड़े, भोजन, काला छाता, लोहा, स्टील के बर्तन आदि दान कर सकते हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की स्थिति.
03 सितंबर 2022 का पंचांग
आज की तिथि – भाद्रपद शुक्ल सप्तमी
आज का करण – वणिज
आज का नक्षत्र – अनुराधा
आज का योग – वैद्रुति
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – शनिवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:22:00 AM
सूर्यास्त – 06:55:00 PM
चन्द्रोदय – 12:35:59
चन्द्रास्त – 23:07:59
चन्द्र राशि– वृश्चिक
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 12:41:11
मास अमांत – भाद्रपद
मास पूर्णिमांत – भाद्रपद
शुभ समय – 11:55:00 से 12:45:44 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:59:47 से 06:50:31 तक, 06:50:31 से 07:41:16 तक
कुलिक– 06:50:31 से 07:41:16 तक
कंटक– 11:55:00 से 12:45:44 तक
राहु काल– 09:30 से 11:04 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:36:29 से 14:27:14 तक
यमघण्ट– 15:17:59 से 16:08:43 तक
यमगण्ड– 13:55:31 से 15:30:40 तक
गुलिक काल– 06:22 से 07:56 तक

