भगवा गमछे की जबरदस्त डिमांड, प्रयागराज में घरों पर भगवा झंडा भी लहरा रहा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भगवा गमछे की जबरदस्त डिमांड, प्रयागराज में घरों पर भगवा झंडा भी लहरा रहा

 Uttar Pradesh kee Gaatha News

प्रयागराज:  गर्मी ने अपना तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बाजार में गमछे की मांग बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मांग भगवा गमछे की हो रही है। डिमांड ज्यादा होने से इसकी कीमतों में भी इजाफा हो गया है। पिछले साल तक जो गमछा 50 से 60 रुपये का बिक रहा था। वह बढ़कर 70 से 75 रुपये का हो गया है। वहीं लाल, पीला और सफेद गमछे को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गमछे के थोक व फुटकर कारोबारी सर्वेश केसरवानी बताते हैं कि थोक में गमछे की कीमतों में बढ़त हुई है। वहीं पेट्राेल व डीजल के भी बढ़ी कीमत का असर पड़ा है। बावजूद इसके लोगों की दीवानगी गमछे के प्रति कम नहीं हुई है। बीते विधान सभा चुनाव के समय भी भगवा गमछे की खूब डिमांड रही है। हालांकि उस समय गमछा कीमत पहले जितनी ही थी। लेकिन मार्च से ही पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लोग गमछे के प्रति खूब उत्साह दिखा रहे हैं।

40 प्रतिशत तक बढ़ गया है भगवा गमछे की मांग

बाजार में गमछे कई तरह के मौजूद है। हर वेरायटी और कलर को देखते हुए इनकी मांग की जा रही है। जहां भगवा गमछे की मांग 40 फीसद तक हैं, वहीं सफेद गमछा भी लोगों को इतना ही पसंद आ रहा है। हालांकि सफेद गमछा पहले से ही लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। लेकिन जल्दी गंदा होने के कारण लोग भगवा गमछे को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं लाल और पीले गमछे की भी बाजार में डिमांड बनी हुई है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक का गमछा मौजूद है।

घरों पर फहरा रहा है भगवा झंडा

भगवा को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गमछे के साथ ही भगवा झंडे की भी मांग बढ़ गई है। झंडों के थोक व्यापारी पप्पू चुनरी बताते हैं कि शिवरात्रि के पहले से ही चुनाव को देखते हुए भगवा झंडे की मांग बढ़ गई थी। विधानसभा चुनाव तक तो पार्टी का झंडा खूब बिका उसके बाद भी लोगों का भगवा प्रेम कम नहीं हुआ। अब लोग भगवा रंग धार्मिक झंडा लेकर अपने घर के छतों पर सजा रहे हैं। इससे झंडा बनाने वाली महिलाओं को काफी रोजगार भी मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies