
प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम आने के
बाद कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जीत की खुशी में
उनकी फोटो अपने वाट्सएप डीपी पर लगाने वाले युवक पर हमला कर दिया गया। उसे
कुछ लोगों ने इस कदर पीटा कि हाथ टूट गया। शरीर पर कई चोट पहुंची। पीड़ित
युवक ने पुलिस से लिखित शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामूली धारा में एनसीसीआर
दर्ज कर युवक को घर भेज दिया। युवक अब धारा बढ़ाकर हमलावरों के खिलाफ
कानूनी एक्शन की खातिर थाने और अफसरों का चक्कर काट रहा है।
चुनाव परिणाम आने के बाद राजा भैया संग अपनी फोटो भी की थी वायरल
यूपी चुनाव के दौरान और बाद में भी कुंडा विधानसभा सीट लगातार चर्चा में रही है। राजा भैया और अखिलेश यादव की जुबानी जंग की वजह से भी यह सीट सुर्खिंयों में आ गई थी। अब राजा भैया से ही जुड़ा एक और मामला सामने आया है हालांकि घटना कुछ दिन पुरानी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरदेवनगर गांव में रहने वाले लवकुश मौर्या (20) ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के जीतने की खुशी में उनके साथ की अपनी फोटो इंटरनेट मीडिया पर डाल दी थी साथ ही वाट्सएप पर डीपी में भी यही तस्वीर लगाई थी। लवकुश के खुशी जताने का यह तरीका कुछ लोगों को रास नहीं आया। षेत्र के कुछ दबंगों ने लवकुश पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में लवकुश के दाहिने हाथ का पंजा टूट गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी तो पुलिस ने मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर लिया। जबकि युवक आज भी धारा बढ़ाने को लेकर थाने का चक्कर लगा रहा है। एसओ रुकुम पाल सिंह का कहना है कि घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर धारा बढ़ती है
