जब दारोगा का SSP ने काट दिया चालान:प्रयागराज में सब इंस्पेक्टर की बाइक की नंबर प्लेट पर गायब थे नंबर, लगाया 5000 का जुर्माना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जब दारोगा का SSP ने काट दिया चालान:प्रयागराज में सब इंस्पेक्टर की बाइक की नंबर प्लेट पर गायब थे नंबर, लगाया 5000 का जुर्माना

प्रयागराज: संगम नगरी में बुधवार की शाम बिना नंबर की बाइक लेकर चलना दारोगा को महंगा पड़ गया। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की निगाह उस बाइक पर पड़ गई। उस बाइक पर प्लेटर तो लगी थी पर नंबर्स गायब थे। फिर क्या था कालिंदीपुरम तिराहे पर खड़ी उस बाइक का चालान करने का आदेश दिया। पता चला कि वह दारोगा की बाइक है। इसपर एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि नियम सबसे के लिए एक समान ही है। 
दारोग़ा पर लगा 5,000 का जुर्माना
एसएसपी अजय कुमार रोज़ाना की भाँति अपने दल-बल के साथ पैदल गस्त (FOOT PATROLLING) पर निकले थे।
SSP अजय कुमार ने देखा कि एक बाइक के नंबर प्लेट पर नंबर्स नहीं लिखे थे। रजिस्ट्रेशन नंबर मिटा हुआ था। इसपर ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वाले दारोगा जवाहर एवं सरकारी गाड़ियों का रख रखाव करने वाले इंस्पेक्टर नागेन्द्र मिश्रा के दो पहिया वाहन का चालान कर दिया गया। अपने ही दारोगा का भारी भरकम चालान कटने की खबर जंगल में आग की फैली। इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी का स्पष्ट निर्देश है कि पहले चरण में ट्रैफ़िक नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले पुलिस, हाईकोर्ट, एडवोकेट, प्रधान, प्रेस, पत्रकार, मीडिया और जाति सूचक शब्द आदि लिखे गए वाहनों को विशेष टार्गेट करके प्रवर्तन (enforcement) की कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ताकि, आम जनमानस स्वतः ही ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने को प्रेरित हों 
SSP की अपील के 8 बिंदु
ट्रैफिक नियमों का पालन करें
हेलमेट जरूर लगाएं।
नंबर प्लेट पर कुछ न लिखवाएं
गाड़ी का कागज पूरा लेकर चलें।
ट्रिपलिंग न करें वरना कार्रवाई होगी।
नंबर प्लेट साफ-सुथरा रखें।
सड़क पर लहराकर गाड़ियां न चलाएं।
ट्रैफिक सिग्नल पर तय स्थान पर ही रुकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies