सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी बधाई: बोले- ये ममता के कुशल नेतृत्व की जीत, भाजपा की हार बड़ा संकेत...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी बधाई: बोले- ये ममता के कुशल नेतृत्व की जीत, भाजपा की हार बड़ा संकेत...

 अखिलेश यादव के ट्विटर से ये तस्वीर पोस्ट की गई।


लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर करीब तीन लाख वोटों से जीत दर्ज करने पर शत्रुघ्न सिन्हा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा की हार बड़ा संकेत है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जी ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए उन्हें और सुश्री ममता बनर्जी जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई! भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है। चार राज्यों में हुए लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। शनिवार को हुई मतगणना में पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीटें तृणमूल कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीती है। वहीं, बिहार की बोचहां विधानसभा सीट राजद और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर एवं छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं। इन सीटों पर 12 अप्रैल को वोट पड़े थे।
  
आसनसोल लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से छीनी है। यहां से तृणमूल प्रत्याशी पूर्व भाजपाई शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया। सिन्हा करीब 3 साल बाद फिर से लोकसभा में कदम रखेंगे। 2019 में भाजपा ने सिन्हा को टिकट नहीं दिया था जिसके बाद वह पहले कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। आसनसोल सीट भाजपा सांसद रहे बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी। सुप्रियो ने तृणमूल के टिकट पर पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट पर माकपा की सायरा शाह हलीम को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया। भाजपा की केया घोष यहां तीसरे स्थान पर रहीं। यह सीट पहले भी तृणमूल कांग्रेस के पास ही थी। 

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1515580830311391232?s=20&t=l0w7Na77EAcg4CH7pOvGxg

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies