पुलिस ने डंडे की जगह उठाई झाड़ू, सभी थानों में चला स्वच्छता अभियान..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस ने डंडे की जगह उठाई झाड़ू, सभी थानों में चला स्वच्छता अभियान..

 upkg news

वाराणसी: आमतौर पर डंडे और हथियार लेकर आमजन को कानून व्यवस्था का पालन कराते हुए नजर आने वाले पुलिसकर्मी रविवार को थाने में झाड़ू लगाते नजर आए।   वाराणसी कमिश्नरेट का हर थाना रविवार को साफ होता नजर आया। सफाई करने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि वही थे जो अक्सर अपराधियों के पीछे भागते नजर आते हैं। हर थाना, चौकी प्रभारी और सिपाही ने खुद अपने हाथों में झाड़ू उठा रखी थी। दरअसल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर कमिश्नरेट के सभी 18 थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।   सभी थानों में कर्मचारियों ने थाना परिसर की सफाई के लिए श्रमदान किया। जिन हाथों में लोग बंदूक और डंडे देखा करते थे, जब उन्हीं आंखों में लोगों ने झाडू थामे देखा, तो कुछ पल के लिए थाने और उसके आसपास के लोग यह नजारा देख हैरान थे। थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ ही पुलिसकर्मियों के हाथों में झाड़ू थी और वह थाना परिसर को साफ करने में पूरी ही तनमन्यता से जुटे थे। यह किसी एक थाने का हाल नहीं बल्कि कमिश्नरेट के सभी थानों का हाल था। सभी थाना परिसर की सफाई की गई। साथ ही पुरानी गाड़ियों के रखरखाव को भी दुरुस्त किया गया।  पुलिस आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता अनुशासन से जुड़ा हुआ है। रविवार को थाना स्थानीय पर मौजूद पुलिस बल के साथ परिसर में सफाई अभियान चलाते हुए श्रमदान किया गया।  

upkg news

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies