प्रयागराज:स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज:स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा...


प्रयागराज(ए पी सिंह): जनपद प्रयागराज में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ दिनांक 04.04.2022 को (उ0प्रा0वि0) (उच्चतर प्राथमिक विद्यालय) दाॅदूपुर विकास खण्ड, चाका प्रयागराज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जायेगा। स्कूल चलो अभियान में कुल प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1852, कुल उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सं0 0391, कुल संविलियन विद्यालयों की सं0 0609, कुल कस्तुरबा गांधी बा0विद्यालयों की सं0 0020, कुल नामांकित बच्चों की सं0-प्राथमिक 353157, कुल नामांकित बच्चों की सं0- उच्च प्राथमिक 112727, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय- कुल नामांकन 2000 हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ दिनांक 04.04.2022 को माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद-श्रावस्ती से किया जायेगा। प्रदेश के अन्य जनपदो में कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 04.04.2022 को मा0 सांसद, मा0 मंत्री, मा0 विधायक, सम्मानित जनप्रतिनिधियों तथा नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा। मानननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 04.04.2022 को कार्यक्रम का शुभारम्भ हेतु प्रातः 10 से 11 बजे का समय प्रदान किया गया है, जिसका सजीव प्रसारण किया जायेगा। प्रत्येक जनपदो के आयोजन स्थल के साथ-साथ अधिकाधिक स्थानों पर सजीव प्रसारण दिखाये जाने की समुचित व्यवस्था किया जायेेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात 11 बजे पूर्वाहन से अन्य जनपदो में अग्रेतर कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies