जनता की समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण : विधायक संदीप पटेल
मेजा,प्रयागराज: क्षेत्र के मेजा रोड बाजार स्थित पटेल चौराहे पर मेजा के नवनिर्वाचित विधायक के क्षेत्रीय जन संपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर किया इस कार्यालय में दो लोगों को स्थाई रखा गया है। क्षेत्र की जनता किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय लिखित और तौर पर अवगत कराएं ताकि समय से समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके।
मेजा के नवनिर्वाचित विधायक संदीप पटेल ने गुरुवार की सुबह मेजा रोड बाजार के पटेल चौराहे पर जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया है कार्यालय का विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया है विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को अब इधर-उधर समस्याओं को लेकर नहीं भटकना पड़ेगा जनता किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे और रजिस्टर में समस्या अवगत कराएं प्रत्येक समस्याओं का अविलंब ही निस्तारण किया जाएगा विधायक ने कहा कि वह सुबह शाम समस्या रजिस्टर को खुद देखने कार्यालय पहुंचेंगे विधायक ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है इस अवसर पर रक्षा मंत्री यादव सूरत सिंह राजा विशाल पटेल अंकित पटेल विमल यादव रामसागर मुखिया नितेश तिवारी संजय यादव मलखान पटेल नीरज यादव श्यामू यादव राहुल पटेल अनुज बोस रंजीत सोनकर धर्मेंद्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
