अयोध्या में भी चला योगी के पुलिस का हंटर - अपराधियों के 25 करोड़ से अधिक संपत्ति हुई कुर्क
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अयोध्या में भी चला योगी के पुलिस का हंटर - अपराधियों के 25 करोड़ से अधिक संपत्ति हुई कुर्क


मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

(अयोध्या के कई थानों में दर्ज 33 मुकदमे में अपराधियों पर हुई कार्रवाई, अयोध्या सहित लखनऊ में भी स्थित 25 करोड़ से अधिक संपत्ति को पुलिस ने किया जप्त)

अयोध्या. प्रदेश में हो रही आपराधिक मामले में बड़ी कार्यवाही में आज अयोध्या पुलिस ने भी गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई की है। जिसमे अनी बुनियाद कंपनी के नाम से करोड़ों रुपये ठगने के मामले में चार अभियुक्तों के 25 करोड़ 40 लाख 89 हजार 315 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत यह कार्य किया गया है।
अयोध्या में भी चला योगी के पुलिस का हंटर - अपराधियों के 25 करोड़ से अधिक संपत्ति हुई कुर्क
अयोध्या में भी चला योगी के पुलिस का हंटर - अपराधियों के 25 करोड़ से अधिक संपत्ति हुई कुर्क।चिटफंड कंपनी के माध्यम से किये गए फर्जीवाड़े के बाद भी कार्रवाई
अयोध्या जनपद में अनी बुनियाद के नाम चिटफंड कंपनी में अजीत कुमार गुप्ता पुत्र भगवती प्रसाद गुप्ता कुमार गंज, अंजनी कौशल पुत्र ओमशंकर कुमारगंज, कन्हैया कौशल पुत्र राम किशोर कुमारगंज कृष्णधर उपध्याय पुत्र शिवकुमार, आकाश उपाध्याय पुत्र कृष्णधर उपाध्याय के द्वारा फर्जी तरीके से लोगो से धन अर्जित किया गया। जिसको लेकर अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधिकारी की माने तो थाना कुमारगंज पर पंजीकृत अभियोग में गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियुक्तों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की गई है। इन संपत्ति की अनुमानित कीमत 254089315 रूपया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies