कौशांबी: शराबी ने बेटे को फावड़े से काट डाला, पत्नी पर भी किया कातिलाना हमला...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कौशांबी: शराबी ने बेटे को फावड़े से काट डाला, पत्नी पर भी किया कातिलाना हमला...

 पिपरी के गौसपुर कटहुला गांव में संदीप की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन

कौशांबी: पिपरी कोतवाली के गौसपुर कटहुला गांव में सोमवार रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पहले सो रहे बेटे को फावड़े से काट डाला, बाद में दूसरे कमरे में सो रही पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। चीख-पुकार के बाद नींद से जगे घर के अन्य सदस्यों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जख्मी-मां बेटे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर किया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। चर्चा रही कि पत्नी के आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी कारण रात में घर में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया।  गौसपुर कटहुला निवासी छेदी लाल पासी मजदूर है। शराब पीने की लत के कारण उसका घर में अक्सर पत्नी रामकली और बेटे संदीप कुमार से विवाद होता रहता था। सोमवार की रात करीब 10 बजे छेदी लाल शराब पीने के बाद बेटे संदीप कुमार (35) के कमरे में पहुंचा और चारपाई पर सो रहे संदीप पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर कई वार होने से संदीप लहूलुहान हो गया।

शोर शराबा सुनकर जब तक घर के लोग इकट्ठे होते छेदी लाल कुल्हाड़ी लेकर दूसरे कमरे में सो रही पत्नी रामकली के पास पहुंचा और उस पर भी हमला कर दिया। हमले में रामकली का सिर फट गया और वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। देर रात हुई वारदात के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने बाहर निकल कर शोर मचाया। शोरगुल सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हमलावर छेदीलाल को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से संदीप व उसकी मां रामकली को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। रामकली की हालत नाजुक देखकर उसे इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल रेफर किया गया है। चर्चा रही कि छेदीलाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार रात भी इसी बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें संदीप ने मां का पक्ष लेकर पिता से विवाद किया था। इसी बात से नाराज छेदीलाल ने खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने संदीप के छोटे भाई की तहरीर पर आरोपी छेदीलाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
छेदीलाल अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक करता था। इसी कारण दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसी बात से नाराज होकर छेदीलाल ने पहले बेटे को फावड़े से काट डाला बाद में पत्नी पर जानलेवा हमला किया। छेदीलाल के छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छेदीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हेमराज मीणा, एसपी
शराब पीकर अक्सर पत्नी से करता था मारपीट
पिपरी कोतवाली के गौसपुर कटहुला गांव में सोमवार की रात हुई वारदात को लेकर मृतक संदीप के परिवार और मोहल्ले के लोग दहशत में है। बेटे का हत्यारा पिता छेदीलाल शराबी था। वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी रामकली के साथ मारपीट करता और घर में आतंक मचाता था। घटना वाली रात भी छेदीलाल ने जमकर शराब पी थी। वह पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था तभी संदीप ने पिता की इस हरकत का विरोध करते हुए डांटा। बेटे की यह फटकार छेदीलाल को नागवार गुजरी और उसने सभी के सो जाने के बाद पहले संदीप के ऊपर फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद फिर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए।
मृतक संदीप की पत्नी टीना देवी ने बताया कि उसके ससुर शराब के नशे में अक्सर घर में आकर सास रामकली से झगड़ा विवाद करते थे। सोमवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। शोर सुनकर संदीप बीचबचाव करने पहुंचा था।
संदीप ने गुस्से में आकर पिता को दो चार थप्पड़ मार दिए। यह बात छेदीलाल को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर छेदीलाल के सिर पर खून सवार हो गया और उसने संदीप की हत्या कर दी। पत्नी को भी उसने मरा जानकर छोड़ा, लेकिन किस्मत से वह बच निकली। प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती रामकली की हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार का कहना है रामकली का बयान दर्ज होना है, लेकिन उसकी हालत अभी गंभीर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies