बबा महाराज मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या के कार्यक्रम 05 मई को आयोजन किया जाएगा!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बबा महाराज मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या के कार्यक्रम 05 मई को आयोजन किया जाएगा!


ब्यूरो रिपोर्ट, प्रयागराज

मेजा,प्रयागराज : - विकासखंड उरूवा के परानीपुर के मजरा बिसेनपुर गांव स्थित  सुदिष्ट ब्रह्म बबा महाराज मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दे कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बबा महाराज के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार 05 मई को मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बबा महाराज के पुजारी बृजेश पंडा ने क्षेत्रीय लोगों व भक्तजनों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से अनुज पंडा, श्रीराम सिंह, अनिल पंडा, विशाल पंडा, ओम प्रकाश सिंह, शिव प्रकाश सिंह, हंसराज सिंह, अमरेंद्र तिवारी, विवेक तिवारी एवं बबलू तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies