ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
मेजा,प्रयागराज: डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज की ओर से एक "अभिनन्दन समारोह " का आयोजन किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज की जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं नव युवक संघ जगतपुर के पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी बर्फी लाल यादव का प्रयागराज जनपद के वॉलीबाल खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। विदित हो कि बर्फ़ी लाल यादव इस वर्ष 31 मार्च 2022 को सी.ए.वी.इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भूगोल के पद से सेवानिवृत्त होकर भी जिले में खेलकूद से संबंधित क्रिया-कलापों में पूर्ण रूप से निष्ठा के साथ जुड़कर अपना योगदान व सहयोग देते रहे है। उक्त अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामना के साथ-साथ हमेसा स्वस्थ रहने हेतु ईश्वर से कामना की है। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बुके प्रदान कर तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार राय ने " स्मृति चिन्ह " भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से फूलचंद गुप्ता, अल्ताफ अली, जावेद अख्तर, हरिशंकर सिंह, विमल पांडेय, रविकांत यादव, दुर्गेश सिंह, जितेंद्र कुमार राय, राकेश सिंह, प्रमोद कुमार राय, पंकज शुक्ला, मुकेश शुक्ला, राजेश वर्मा के साथ-साथ रेलवे, एजी ऑफिस, सीडीए पेंन्शन, म्योहॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व मदन मोहन मालवीय स्टेडियम सहित अन्य कई क्लबो के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

