
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर प्रतापगढ़ में नवाबगंज चौराहे के पास कंटेनर की
टक्कर से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नवाबगंज पुलिस ने
चारों को इलाज के लिए सीएचसी कालाकांकर ले गई। वहां डाक्टरों ने रेखा को
मृत घोषित कर दिया। यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर
नवाबगंज थाना क्षेत्र में कंटेनर ने बाइक सवार में टक्कर मारी। हादसे में
बाइक सवार एक विवाहिता की मौत हाे गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। हादसे के
बाद जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को
रायबरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में ले लिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रहमौली गांव की रहने वाली रेखा देवी 22 पुत्री ननकू विश्वकर्मा, उसकी बहन प्रीति देवी 20, किरन 17 यह तीनों बहनें रेखा के पति सत्येंद्र के साथ बाइक से मंगलवार की दोपहर किसी काम से मानिकपुर की तरफ जा रहे थे।
तीन घायल रायबरेली के अस्पताल में भर्ती
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज चौराहे के पास सामने से आ रहे
अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार चारों लोग
गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट
गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने चारों को इलाज के लिए सीएचसी
कालाकांकर ले गई। वहां डाक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप
से घायल प्रीति देवी, किरन व सत्येंद्र को इलाज के लिए रायबरेली रेफर कर
दिया। घटनास्थल पर चालक समेत कंटेनर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से
परिवार के लोग गमगीन हैं।
कंधई के ट्रक चालक की गुजरात में सड़क हादसे में मौत
प्रतापगढ़ जिले में कंधई थाना क्षेत्र के सराय गनई गांव निवासी जितेंद्र सिंह बबलू (47) पुत्र सुरेंद्र सिंह (15) के साथ गुजरात प्रांत के अहमदाबाद शहर में रहते थे। जितेंद्र ट्रक चालक थे। वह ट्रक लेकर गुजरात प्रांत के भारुच जिले की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भारुच शहर के पहले ही सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुजरात पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से जितेंद्र को अस्पताल ले जाने लगी लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
