वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर प्रयागराज में निकाली गई साइकिल रैली..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर प्रयागराज में निकाली गई साइकिल रैली..


प्रयागराज: वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर गुरुवार को प्रयागराज में साइकिल रैली निकाली गई। वात्सल्य ग्रुप के बैनतरले सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, छात्राएं व युवा साइकिल से शहर में प्रमुख चौराहों पर पहुंचे। साइकिल रैली पत्थर गिरजाघर से रवाना हुई जो सुभाष चाैक, आजाद पार्क होते हुए पुन: पत्थर गिरजापर आकर समाप्त हुई। इस साइकिल रैली के जरिए लोगों यह जागरूक करने का प्रयास किया गया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। रैली में शामिल लोग स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन वाली तख्तियां व बैनर भी लेकर चल रहे थे। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल रहे।
नियमित सुबह चलाएं साइकिल, रहेंगे स्वस्थ
साइकिल रैली के समापन पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि विभिन्न बीमारियों से बचना है तो नियमित रूप से सुबह साइकिल चलाने का अभ्यास करना होगा। पुरुष, महिलाएं व बच्चों को भी साइकिल चलाने का अभ्यास करना होगा। यह अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन 5 से 7 किलोमीटर साइकिल चलाती हैं। इस मौके पर समाजसेविका रश्मि शुक्ला, सुजाता, मनीष शुक्ला, सूर्यकांत त्रिपाठी, दीप द्विवेदी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies