प्रयागराज के एसएसपी ने कहा है कि ऐसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया तो चालान होगा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के एसएसपी ने कहा है कि ऐसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया तो चालान होगा


प्रयागराज:  रोजाना की तरह बुधवार रात पैदल गश्त पर निकले एसएसपी अजय कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैफिक दारोगा का चालान कटवा दिया। दारोगा जवाहर की बाइक की नंबर प्लेट पर अधूरा नंबर था। यह देख एसएसपी भड़क उठे और उन्होंने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। दारोगा के साथ ही इंस्पेक्टर नागेंद्र मिश्रा को कठोर चेतावनी जारी की गई है। इंस्पेक्टर पर सरकारी गाड़ियों के रखरखाव की जिम्मेदारी है। कप्तान की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के अलावा कुछ औऱ नहीं चलेगा
कालिंदीपुरम कालोनी में पैदल गश्त पर निकले थे कप्तान दरअसल, एसएसपी अजय कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि ट्रैफिक दारोगा की सरकारी गाड़ी के नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर अधूरा था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल बाइक का चालान काटने के निर्देश दिए। साथ ही अनुशासनहीनता मानते हुए ट्रैफिक दारोगा जवाहर से पांच हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। एसएसपी का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए अब कड़े निर्देश दिए गए हैं। फुट पेट्रोलिंग के दौरान यह भी देखा गया है कि बाइक, कार पर पुलिस, हाईकोर्ट, एडवोकेट, अधिवक्ता, प्रधान, प्रेस, पत्रकार, मीडिया, ब्लाक प्रमुख और जाति सूचक शब्द लिखकर यातायात नियमों को उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ अब विशेष प्रर्वतन की कार्रवाई की जाएगी। ताकि लोग स्वत: ही ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकें। ऐसे में ट्रैफिक औऱ सिविल पुलिस को कहा गया है कि नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ और लिखा मिलता है तो चालान की कार्रवाई की जाए। फिर गाड़ी चाहे अधिकारी की हो या आम आदमी की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies