खदान में खुदाई के दौरान मिले चमकदार पत्थर, हीरा होने की आशंका, पुलिस ने कब्जे में लिया प्लांट..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

खदान में खुदाई के दौरान मिले चमकदार पत्थर, हीरा होने की आशंका, पुलिस ने कब्जे में लिया प्लांट..


मेजा प्रयागराज : अफवाह फैल गई कि हीरा निकला है। जिससे मौके पर सीओ राजेश यादव, इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल में पुलिस को पत्थर के एक छोटे टुकड़े में हीरा जैसा पत्थर मिला। मेजा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि चमकदार पत्थर का टुकड़ा मिला है। प्रयागराज जिले के मेजा तहसील के अंतर्गत भटौती क्रशर प्लांट के पास खदान में करोड़ों के हीरे मिलने की सूचना पर प्रशासन ने खदान को अपने कब्जे में ले लिया और खोज में मिले चमकीले पत्थर को जांच के लिए भेज दिया। भटौती क्रसर प्लांट में खुदाई के समय हीरा मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। 
मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने हकीकत की पड़ताल की। योगेश मौर्या का भटौती में क्रसर प्लांट है। वहां पर पत्थरों की खुदाई के दौरान चमकदार वस्तु मिलने पर हड़कंप मच गया।अफवाह फैल गई कि हीरा निकला है। जिससे मौके पर सीओ राजेश यादव, इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies