प्रयागराज जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के चुना गया है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के चुना गया है।

प्रयागराज:  जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के चुना गया है। इसमें होलागढ़ ब्लाक के शहावपुर कल्याण उर्फ नेवादा ग्राम पंचायत को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा मांडा ब्लाक के राजापुर को द्वितीय पुरस्कार के रूप में नौ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तृतीय पुरस्कार फूलपुर ब्लाक के मानापुर उर्फ बागे कला को मिलेगा, जिसमें सात लाख रुपये मिलेंगे। सोरांव ब्लाक के अहिबीपुर ग्राम पंचायत को चौथा व पड़रैया को पांचवें पुरस्कार के रूप में क्रमश: चार व दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए यह पुरस्कार राशि मिलेगी। पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार
योजना के तहत वर्ष 2020-21 में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों से आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें ग्राम पंचायत को 100 नंबर की प्रश्नोत्तरी के जवाब देने थे। मूल्यांकन के लिए जिला स्तर पर परफार्मेंस असेसमेंट समिति व प्रदेश स्तर पर परफार्मेंस समिति का गठन हुआ था। जिले में 25 ग्राम पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। जिसमें राज्य स्तरीय समिति ने पांच ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार के लिए चुना है। पुरस्कार राशि से कर सकते हैं प्रधान अपने ग्राम का विकास जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि इस पुरस्कार राशि से ग्राम प्रधान गौशाला, पंचायत भवन नर्माण, जन सुविधा केंद्र की स्थापना, लाइब्रेरी आदि बनाने में खर्च कर अपनी पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने में प्रयोग कर सकेंगे। पुरस्कार मिलने पर और भी ग्राम प्रधान प्रोत्साहित हो सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies