कौशांबी: दुष्कर्म-हत्या के बाद फरार अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में लगी दो गोलियां..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कौशांबी: दुष्कर्म-हत्या के बाद फरार अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में लगी दो गोलियां..

प्रयागराज: कौशांबी जिले में अपराध और अपराधियों पर काबू पाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। अप्रैल में इस जनपद में पुलिस मुठभेड़ की दूसरी घटना में बुधवार सुबह एसओजी और पुलिस टीम ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की वारदात अंजाम देकर फरार अपराधी राजेंद्र सरोज को पुलिस टीम ने सुबह करारी इलाके में किलनहाई नदी के पास घेर लिया। सीओ मंझनपुर की अगुवाई में घेराबंदी के दौरान बाइक सवार अपराधी पुलिस टीम को देख फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी और वह गिर गया। पुलिस पास पहुंची तो पलटी बाइक के पास अपराधी राजेंद्र सरोज घायल पड़ा था। उसके दोनों पैरों में घुटने के पास गोलियां लगी थीं। उसके पास तमंचा था जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। फिर उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक सीज कर दी है। पुलिस एनकाउंटर की खबर पाकर कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवती को दुष्कर्म के बाद मारकर फेंक दी थी लाश पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया राजेंद्र सरोज कौशांबी में चरवा इलाके के चराई गांव का रहने वाला है। 
उसने पिछले दिनों एक युवती को दुष्कर्म के बाद मार डाला और उसकी लाश करारी इलाके में फेंक दी थी। तब से राजेंद्र की तलाश की जा रही थी। बुधवार भोर में उसकी लोकेशन मिली तो कौशांबी में पुलिस ने घेर लिया लेकिन वह गोली चलाते हुए भागने लगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पश्चिम शरीरा में घर के भीतर एक महिला की हत्या के बाद लाश से दुष्कर्म करने वाले मुश्ताक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies