सांसद ने हिंदू इन्टर कॉलेज में प्रधानों व बीडीसी सदस्यों की बैठक की आयोजित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सांसद ने हिंदू इन्टर कॉलेज में प्रधानों व बीडीसी सदस्यों की बैठक की आयोजित



सांसद ने बैठक में एमएलसी प्रत्याशी हरिओम पांडेय को भारी मतों से जिताने की अपील की

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
भेलसर(अयोध्या): हिन्दू इंटर कालेज रूदौली में सांसद लल्लू सिंह ने रविवार को रुदौली क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यो व संगठन के सैकड़ों लोगों के साथ एक बैठक आयोजित कर
अंबेडकरनगर अयोध्या से भाजपा के घोषित एमएलसी प्रत्याशी पूर्व सांसद हरिओम पांडेय के लिए सभी लोगों से बढ़चढ़ कर वोट देने की अपील की।आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने की।
सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया गांवों की गरीब महिलाओं,दलित,शोषित पीड़ित व दबे कुचले लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी एक वरदान के रूप में साबित हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास लेकर चलने वाली पार्टी है।आज हर एक जरूरतमंदों को निशुल्क राशन तथा किसान भाईयों को किसान सम्मान निधि के रूप में प्रति वर्ष 6000 रूपए की राशि प्रदान करती है।जिससे आम जनमानस की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो रही हैं।श्री सिंह ने एमएलसी प्रत्याशी हरिओम पांडेय के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि श्री पांडेय जी एक अच्छे और सबकी सुनने वाले इंसान हैं।पूर्व में लोकसभा में हमारे साथ रहे हैं इसलिए आप सभी के सम्मान के लिए क्षेत्र के विकास के लिए हम सब सदैव खड़े हैं।आप सभी मजबूती से साथ दें।
पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने कहा की रुदौली ब्लॉक हमारा जनपद का सबसे बड़ा ब्लॉक है हम सभी संगठन के साथ मिलकर हरिओम पांडेय को अच्छे मतों से विजई बनाकर भेजने का कार्य करेंगे।इसके लिए पहले से ही अनवरत बैठकें हमारे सम्मानित सहयोगियों द्वारा चल रही है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोरीलाल भारती,जिला मंत्री शिव गोविंद पांडेय,पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन,भाजपा नेता मुन्ना सिंह,मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,प्रधान संघ के अध्यक्ष बलभद्र यादव,विजय शंकर शुक्ला,अमरनाथ लोधी,बब्लू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी/कार्यकर्ता,ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies