सरयू किनारे स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का सीएम योगी करेंगे अनावरण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सरयू किनारे स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का सीएम योगी करेंगे अनावरण


9मई को होगा प्रतिमा का अनावरण

अयोध्या से मनोज तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या:आगामी नौ मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू के किनारे गुप्तार घाट में स्थापित की गई राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक के बाद परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व महामंत्री यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद सरयू के किनारे गुप्तार घाट में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है और उसका नौ मई को जिस दिन महाराणा प्रताप की जयंती है उसी दिन प्रतिमा का अनावरण देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस सम्बन्ध में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें आमंत्रण दे दिया गया है और योगी जी ने इस कार्यक्रम के लिए सहमति भी व्यक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि नौ मई को मूर्ति अनावरण समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह और ज्यायमूर्ति रणाविजय सिंह के अतिरिक्त मंडल के मंडलायुक्त, आई.जी के पी. सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार एस.एस. पी. शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह, रामचन्द्र यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि का भी सम्मान किया जाए गा। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर नगर में एक जुलूस भी निकाला जायेगा। इस अवसर पर नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त का कल्याण परिषद की ओर से आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि हम दुबारा अयोध्या की जनता का आशीर्वाद लेकर विधायक बने हैं और पूरे कार्यकाल भर हम अयोध्या व अयोध्या की जनता को सेवा करते रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री सूर्यभानु सिंह ने किया।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से चौ0 गुरुप्रसाद सिंह,युवा महामंत्री विनय कुमार सिंह चन्द्रदेव सिंह,अम्बरीश सिंह,संरक्षक अमरनाथ सिंह,संतोष सिंह भूपेन्द्र सिंह,सुनील सिंह एडवोकेट,दिनेश सिंह,इन्द्रजीत सिंह,अशोक सिंह,अनिल सिंह,अरुण कुमार सिंह, अमित सिंह,अलका सिंह,देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह,राजेश सिंह मया,राणाप्रताप सिंह,भगवती सिंह, अमरजीत सिंह,नागेन्द्र प्रताप सिंह,नीता सिंह,रोमा सिंह लालजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्र.आलोक सिंह रोहित, चंदन सिंह,बबीता सिंह,उमा सिंह,रेनू सिंह,विनोद सिंह, ई. एल.बी. सिंह,भाष्कर सिंह,अमर बहादुर सिंह, रवीन्द्र नाथ सिंह,राजेन्द्र सिंह कौशलेन्द्र सिंह, सूर्यनारायण सिंह,अमरजीत सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, जे. पी. एन. सिंह कुलदोष दुर्गेश सिंह छोट, शुभेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies