प्रयागराज: सोरांव के लहटी गांव के रहने वाले दो बच्चे घर वालों को बिना बताए मंगलवार को हनुमानगंज स्थित अपने नानी के घर चले गए। दो बच्चों के लापता होने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बुधवार को पता चला कि दोनों बच्चे ननिहाल में है। पुलिस की टीम घर वालों के साथ ननिहाल पहुंची और दोनों को घर ले आई। हर्रो टोल प्लाजा के मैनेजर को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज बारा थाना क्षेत्र के रीवा राजमार्ग स्थित हर्रो टोल प्लाजा पर मंगलवार रात गाड़ी पास कराने को लेकर कुछ दबंगों ने मैनेजर व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को दी तहरीर में टोल मैनेजर अनिल मिश्र ने बताया कि मंगलवार रात कुछ लोग जबरन गाड़ियां पास कराने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो वह कर्मचारियों से विवाद करने लगे। मौके पर जाने पर उक्त दबंगों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उक्त दबंगो ने दरोगा से अभद्रता की। इंस्पेक्टर बारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जारी निवासी शुभम उर्फ डीके मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
