गोरखपुर: अहमद मुर्तजा अब्बासी को शनिवार को एटीएस ने गोरखपुर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश देते हुए उसे गोरखपुर जेल भेज दिया। उसे गोरखपुर जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी का मंगलवार को मेडिकल चेकअप कराया गया। इस दौरान उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उसका चेकअप डॉ. राजेश कुमार ने किया है। मुर्तजा अब्बासी को मंगलवार को 11.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में रखा है। उसके हाथ का ऑपरेशन होना है। फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार की निगरानी में उसका उपचार चल रहा। बुधवार को ऑपरेशन होगा। वहीं सोमवार को मुर्तजा के मां-बाप सिविल लाइंस स्थित अपने घर पहुंचे गए। पुलिस ने यहां आने पर उन्हें घर की चाबी सौंप दी। इसके पहले तक मुर्तजा के मां-बाप एटीएस मुख्यालय के संपर्क में थे। उधर, गोरखपुर जेल में बंद मुर्तजा अब्बासी हाई सिक्योरिटी बैरक में है और सोमवार को उसकी दिनचर्या सामान्य रही।
जानकारी के मुताबिक, अहमद मुर्तजा अब्बासी को शनिवार को एटीएस ने गोरखपुर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश देते हुए उसे गोरखपुर जेल भेज दिया, जहां उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। छह अप्रैल को एटीएस ने मुर्तजा के मां-बाप को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। तभी से वह एटीएस के संपर्क में थे।एटीएस उन्हें पूछताछ के लिए बुलाती और फिर जाने देती। इस बीच एटीएस ने बैंक डिटेल के साथ अन्य जानकारियां मुर्तजा के पिता से जुटाईं और पूरे घटनाक्रम में उनका बयान भी दर्ज किया।
