प्रयागराज: पेट्रोल पंप कर्मी ने महिला अफसर को 200 का नकली नोट दिया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: पेट्रोल पंप कर्मी ने महिला अफसर को 200 का नकली नोट दिया।



प्रयागराज: प्रयागराज के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने जिले की एक महिला अफसर को ही नकली नोट थमा दिया। जागृति पांडेय प्रयागराज में बतौर जिला युवा अधिकारी पद पर तैनात हैं। दो दिन पहले वह अपनी स्कूटी से महाराणा प्रताप चौराहा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंची थीं। पेट्रोल पंप कर्मचारी को शायद यह आभास नहीं था कि वह अधिकारी हैं, फिर क्या उसने नोटों की गड्डी से सबसे नीचे वाली 200 की नकली नोट थमा दिया। महिला अफसर जब घर गईं तो पता चला कि वह नोट तो नकली है। फिर दूसरे दिन वह पेट्रोल पंप पर पहुंची और नकली नोट की जानकारी दी। पेट्रोल पंप संचालक ने नोट न वापस करने की बात कही। महिला अफसर के साथ उसने अभद्रता भी की, लेकिन अपना बिना परिचय बताए वह लौट गईं। मामले की जानकारी उन्होंने एसएसपी और एसपी सिटी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को दी।
आए दिन पेट्रोल पंप पर हो रहा यह खेल
पेट्रोल पंपों पर आए दिन इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। पेट्रोल पंप कर्मचारी पेट्राेल भराने के बाद जल्दी-जल्दी गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहते हैं और इसी बीच नकली नोट थमा देते हैं। जल्दीबाजी में ज्यादातर लोग नोट को अच्छे से नहीं देख पाते हैं और बाद में पता चलता है कि नोट तो नकली है। दोबारा जाने पर वह सीधे मना कर देते हैं कि वह नोट यहां से नहीं दिया गया है। कोई कार्रवाई न होने के कारण इस पेट्रोल पंप संचालक व कर्मी मनमाना कर रहे हैं। जिला युवा अधिकारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्होंने कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सारी गतिविधियों पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज में रिकार्ड है। उससे सब स्पष्ट हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies