प्रयागराज मंडल की सभी नौ ट्रेनों में मिलेगा बेडरोल, कोरोना काल संक्रमण रोकने को लगी थी रोक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज मंडल की सभी नौ ट्रेनों में मिलेगा बेडरोल, कोरोना काल संक्रमण रोकने को लगी थी रोक



प्रयागराज: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल में बंद हुई बेडरोल की सुविधा प्रयागराज से चलने वाली सभी नौ ट्रेनों में शुरू कर दी गई हैं। जबकि जोन स्तर पर एनसीआर की 56 ट्रेनों में से 54 में सुविधा बहाल हो गई है। मैकेनाइज्ड लाउंड्री की व्यवस्था का संचालन शुरू होने से ट्रेनों में पर्दे और कंबल-चादर मिलने लगे हैं, इससे यात्रियों को राहत मिली है। साथ ही लाउंड्री में काम करने वाले लोगों को दोबारा रोजगार मिलने पर उनके चेहरे पर भी खुशी लौट आई है। एनसीआर की 56 ट्रेनों में 54 में बहाल हुई सुविधा
इस समय प्रयागराज एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, प्रयागराज-देहरादून, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस, प्रयागराज-उधमपुर, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर, संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज अंबेडकर नगर ट्रेन में यह सुविधा शुरू कर दी है। ट्रेनों में पुन: बेडरोल की सुविधा शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने 10 मार्च को सभी जोनल रेलवे को निर्देश भेजा था। जिसके अनुक्रम में एनसीआर की अब तक 54 ट्रेनों में सुविधा लागू की जा सकी है। मार्च 2020 में चादर-कंबल देना रोका था रेलवे ने कोरोना के कारण रेलवे ने मार्च 2020 में एसी कोच में यात्रियों को चादर व कंबल आदि देना बंद किया था। प्रयागराज में बेडरोल दिए जाने की पुन: शुरूआत वीवीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस से 12 अप्रैल को हुई थी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि बेहद ही कठिन दौर से निकलकर और मौजूदा समय में कई मुश्किलों के बावजूद यात्रियों को बेडरोल की सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रयागराज से चलने वाली सभी ट्रेनों में बेडरोल मिलने लगा है। जोन स्तर की 56 ट्रेनों में 46 ट्रेनों में पहले ही सुविधा बहाल हो गई थी, 54 ट्रेनों में पर्दे आदि भी लगने लगे हैं। शत प्रतिशत ट्रेनों में सुविधा के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies