प्रयागराज: पेट्रोल और डीजल का दाम लगातार बढ़ रहा है, थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इससे आम नागरिक त्रस्त हो गया है। प्रयागराज में भी आज फुटकर में पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़े। पेट्रोल और डीजल मंगलवार को यहां 80-80 पैसे बढ़ गया है। बढ़े रेट के बाद पेट्रोल 104.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ जबकि डीजल का दाम 96.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कल साेमवार को पेट्रोल 103.80 रुपये प्रति लीटर था और डीजल 95.50 रुपये प्रति लीटर था। वहीं रसोई गैस की कीमत (14.5kg) 1012 रुपये है। इसके दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। Petrol Price Today पेट्रोल-डीजल का रेट 15वें दिन भी बढ़ा
पिछले 15 दिनों में मात्र दो दिन ही पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े, बाकी 13 दिन सात दिन रेट में वृद्धि हुई है। आज भी फुटकर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल आज प्रयागराज में 80 पैसे और डीजल में भी 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के बाद भी अभी राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। पेट्रोलियम कंपनी अभी दाम मेंं और भी वृद्धि कर सकती हैं। Petrol Price Today आम आदमी पर लगातार बढ़ रहा अतिरिक्त बोझ
तेल कंपनियों की ओर से फुटकर में पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार वृद्धि की जा रही है। इससे आम आदमी की जेब कट रही है। अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। इससे लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। यही नहीं सीएनजी के रेट में भी सोमवार को वृद्धि की गई थी। दूसरी ओर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का रेट भी बढ़ गया है। वाहनों का मालभाड़ा बढा दिया गया है। कमर्शियल वाहनों से खाने-पीने की चीजें मंगाई जाती हैं, इसलिए जरूरत की वस्तुओं के रेट भी बढ़ गए हैं। Petrol Price Today प्रयागराज में आज 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल- 104.60 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 96.30 रुपये प्रति लीटर
प्रयागराज में 4 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल- 103.80 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 95.50 रुपये प्रति लीटर
आप भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल की प्रतिदिन की कीमत
आप भी प्रतिदिन पेट्रोल के साथ डीजल की कीमत को जान सकते हैं। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट होती हैं। मोबाइल पर घर बैठे रेट जान सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल पर आरएसपी के साथ अपने शहर का कोड डालना होगा। इसके बाद 9224992249 नंबर पर संदेश भेजना होगा। शहर के कोड के लिए आपको परेशान नहीं होना है, क्योंकि शहर कोड इंडियन आयल आइओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।
प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि (प्रति लीटर रुपये में)
21 मार्च
पेट्रोल- 95.35 रुपये, डीजल- 86.75 रुपये
22 मार्च
पेट्रोल- 96.15, डीजल- 87.55
23 मार्च
पेट्रोल- 96.95, डीजल- 88.55
24 मार्च
पेट्रोल- 96.95, डीजल- 88.55 (रेट नहीं बढ़ा)
25 मार्च
पेट्रोल- 97.75, डीजल 89.35
26 मार्च
पेट्रोल- 98.55, डीजल- 90.15
27 मार्च
पेट्रोल- 99.05, डीजल 90.65
28 मार्च
पेट्रोल- 99.40, डीजल- 91.00
29 मार्च
पेट्रोल- 100.20 रुपये, डीजल- 91.70
30 मार्च
पेट्रोल- 101, डीजल- 92.50
31 मार्च
पेट्रोल- 101.80, डीजल- 93.50 रुपये
1 अप्रैल
पेट्रोल- 101.80, डीजल- 93.50 रुपये (रेट नहीं बढ़ा)
2 अप्रैल
पेट्रोल- 102.60, डीजल- 94.30 रुपये
3 अप्रैल
पेट्रोल- 103.40, डीजल- 95.10
4 अप्रैल
पेट्रोल- 103.80, डीजल- 95.50
5 अप्रैल
पेट्रोल 104.60, डीजल- 95.50
