मेजा ,प्रयागराज(के पी सिंह): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में मिशन इंद्रधनुष के तहत 2 साल तक के बच्चों को बीसीसी,पेंटा ,रोटा, पोलियो, एमआर का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीकाकरण किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजू राय, एएनएम अनिता देवी,आशा संगिनी मंजू प्रजापति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रेखा गुप्ता, आशा राम लली व गर्भवती महिला उपस्थित रही।
