बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय लुत्फाबाद बछौली में 9 अप्रैल को वितरण किया जाएगा स्मार्टफोन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय लुत्फाबाद बछौली में 9 अप्रैल को वितरण किया जाएगा स्मार्टफोन



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या: बीकापुर तहसील मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय लुत्फाबाद बछौली बीकापुर अयोध्या में स्मार्ट फोन एवं टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 09/04/2022को होगा।
       यह जानकारी बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक दिग्विजय सिंह व निदेशक सुमित सिंह ने संयुक्त रूप से दी।
       श्री सिंह ने बताया कि बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या का एकमात्र ऐसा निजी महाविद्यालय है जिसमें सर्वप्रथम राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाdigiशक्ति के अंतर्गत टेबलेट और लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
      कार्यक्रम आयोजन से सभी संबंधित तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। कार्यक्रम के समस्त लाभार्थियों को पूर्व सूचना दे दी गई है और कार्यक्रम में लाभ लेने वाले छात्र छात्राओं को समय से आने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
    बताया गया कि लाभ प्राप्त करने वाले सूचीबद्ध छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies