राम मंदिर निर्माण का संदेश लेकर 16 अप्रैल को 84 कोसी परिक्रमा पर निकलेंगे साधु संत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राम मंदिर निर्माण का संदेश लेकर 16 अप्रैल को 84 कोसी परिक्रमा पर निकलेंगे साधु संत



(अयोध्या के विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर निकलेंगे साधु संत)

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफअयोध्या

अयोध्या. कोरोना काल के बाद एक बार फिर चौरासी कोशी परिक्रमा यात्रा निकाले जाने की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन इस बार यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि इस बार एक भव्य मंदिर निर्माण के मॉडल के साथ निर्माण का संदेश लेेकर संत समाज परिक्रमा करेंगे। दरसल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा हनुमान मंडल के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में साधु संत 84 कोस की परिक्रमा करेंगे।
राम मंदिर निर्माण का संदेश लेकर 16 अप्रैल को 84 कोसी परिक्रमा पर निकलेंगे साधु संत
राम मंदिर निर्माण का संदेश लेकर 16 अप्रैल को 84 कोसी परिक्रमा पर निकलेंगे साधु संत5 जनपदों से होकर गुजरेंगे साधु संत।राम नगरी अयोध्या के विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कार्यक्रम से 16 अप्रैल को सैकड़ों की तादाद में 84 कोसी परिक्रमा यात्रा के लिए मखौड़ा धाम रवाना होगी दौरान अयोध्या के साधु संत इस यात्रा का पूजन अर्चन के बाद रवाना करेंगे। लगभग 21 दिन इस यात्रा में 5 जनपद बस्ती अंबेडकरनगर बाराबंकी गोंडा और अयोध्या भी शामिल हैं। इस दौरान 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर रुकने के बाद पूजन अर्चन भी करेंगे। हनुमान मंडल के प्रभारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक अयोध्या सहित प्रदेश के कई जनपद व अन्य प्रदेश के बीच साधु-सत इस यात्रा के लिए 15अप्रैल को ही कारसेवक पुरम पहुंच जाएंगे और 16 अप्रैल को यहां से यात्रा मखौड़ा धाम पहुंचेगी जहां से चौरासी कोसी परिक्रमा प्रारंभ किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies