करछना प्रयागराज: प्रयागराज के यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र के बादलगंज गांव के सामने रेलवे लाइन पर एक महिला की सन्दिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला मुरादपुर गांव की रहने वाली है।
सूचना पर पुलिस टीम पहुँचकर जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी घूरपुर धीरेंद्र सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति बलवंत कुमार को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतका का हथीगन गांव में मायका है। मृतका की दो बेटियां हैं। मृतका की शादी करीब 15 वर्ष पहले मुरादपुर गांव के बलवंत के साथ हुई थी।
मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया की मृतक़ा के पति से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
