होली पर रंग लगाने के बहाने दबंगों ने घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

होली पर रंग लगाने के बहाने दबंगों ने घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी



महोबा. बुंदेलखंड (Bundelkhand) के महोबा (Mahoba) में होली पर (Molestation On Holi) रंग लगाने के बहाने घर में घुसकर युवती से छड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचनाा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मामला महोबा शहर कोतवाली इलाके का है. कहा जा रहा है कि होली पर्व पर रंग लगाने के बहाने घर में घुसकर तीन दबंगों ने युवती के साथ छेड़खानी की. वहीं, युवती की चीख पुकार सुन परिवार के लोग जब दौड़े तो आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया. पीड़िता के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की है. मामले में पुलिस जांच करने की बात कह रही है
हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन से बेख़ौफ़ मनचले दबंग दोबारा पीड़िता के घर पहुंचे. वहीं, परिवार के लोगों को धमकाने लगे. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस और डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि घर में घुसकर रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेड़खानी की गई है. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. साथ ही सभी आरोपी लड़ाई पर आमादा हो गए थे. इस मामले में पुलिस जांच करने की बात कह रही है. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies