करछना में प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट:डीजे की धुन में डांस कर लोगों की प्रॉपर्टी डीलर से कहासुनी, मारपीट में हालत नाजुक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

करछना में प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट:डीजे की धुन में डांस कर लोगों की प्रॉपर्टी डीलर से कहासुनी, मारपीट में हालत नाजुक



करछना प्रयागराज: नैनी कोतवाली क्षेत्र के एडीए पानी टंकी के पास डिश कारोबारी मनीष सिंह पर लाठी डंडों लात घूसों से भीड़ ने पीटकर लहूलुहान कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ पर हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मनीष सिंह निवासी एडीए कॉलोनी नैनी में डिश का कारोबार के अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। कई लोगों से इनका प्रॉपर्टी के लेनदेन में विवाद भी बताया जा रहा है। एडीए कॉलोनी पानी टंकी के पास कुछ लोग डीजे बजा कर डांस कर रहे थे। वहीं से गुजर रहे मनीष सिंह के कर्मचारी शेरा से कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई। यह जानकारी मनीष सिंह को हुई तो मनीष सिंह उस स्थान पर पहुंच कर डीजे साउंड और तार को गुस्से में हटाने लगे तो डांस कर रहे लोगों से कहासुनी होने पर मारपीट लात घूसे में बदल गई, जहां पर मनीष सिंह को नशे में धुत लोगों ने काफी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने घायल मनीष सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है। नैनी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मारपीट की घटना में सुधीर सिंह के ऊपर नामजद एफ आई आर दर्ज किया गया है, जिसमें चार पांच लोग अज्ञात भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मनीष सिंह का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग डीजे साउंड बजाकर नशे की धुन में लोग डांस कर रहे थे।किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ जिसमें मनीष सिंह घायल हो गए। लड़ाई किस बात पर हुई यह जांच करने पर ही तथ्य सामने आएगा। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies