यूपी टीईटी पेपर आउट करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी टीईटी पेपर आउट करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार!



प्रयागराज: यूपी टीईटी का पेपर लीक करने वाले गिरोह के एक आरोपी को प्रयागराज की एसटीएफ इकाई ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) का पेपर आउट कर छात्र-छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने अरेस्ट कर लिया है। यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा का पेपर आउट करने वाले गैंग के अन्य सदस्यों को पहले एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया था। तकरीबन पांच महीने से पेपर आउट  करने के मामले का मुख्य मास्टरमाइंड अजय देव सिंह पटेल फरार चल रहा था। जिस को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। इसके अलावा मास्टरमाइंड अजय पर प्रदेश सरकार ने पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। यूपीटीईटी परीक्षा से पहले पूरा सौदा दो लाख में तय होता था। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से पहले पेशगी के तौर पर पचास हजार रुपये लिए जाते थे। इस सौदे में किसी प्रकार की बेईमानी न हो इसके लिए पैसे के साथ परीक्षार्थियों के ओरिजिनल मार्कशीट गैंग रख लेते थे। जब रिजल्ट घोषित होता था तो बाकी की बची रकम को लेकर गैंग उनके ओरिजिनल सर्टिफिकेट को वापस कर दिया करते थे। यही नहीं सॉल्वर गैंग पेपर आउट करा कर परीक्षार्थी तक आंसर शीट ब्लूटूथ के जरिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचाते थे। मास्टरमाइंड के लिए एसटीएफ ने बिछाया जाल पेपर आउट मामले में एसटीएफ ने सबसे पहले प्रयागराज झूसी इलाके के एक स्कूल से तीन ऐसे लोगों को अरेस्ट किया था। जिनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर पेपर आउट कराकर मैसेज भेजा गया। मैसेज भेजने वाला कोई और नहीं बल्कि मास्टरमाइंड अजय देव सिंह पटेल था। जिसकी तलाश के लिए एसटीएफ ने अपने जाल बिछाया था, जो तकरीबन 5 महीने बाद जाल में फस गया। शनिवार को एसटीएफ के हत्थे चढ़ा अजय प्रयागराज के शंकरगढ़ का रहने वाला है। एसटीएफ प्रयागराज इकाई के डेप्यूटी एसपी नवेन्दु कुमार के मुताबिक यूपीटीईटी पेपर आउट का मास्टरमाइंड अजय कुमार ने पूछताछ में बताया कि गैंग को ऑपरेट अमित वर्मा करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies