प्रयागराज की बड़ी खबर: प्रयागराज शहर में जार्जटाउन के अल्लापुर में होली के दिन हुए दोहरे हत्याकांड में एक और अभियुक्त का नाम सामने आया है। अब उसकी तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम लग गई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, एक आरोपित चंदन भी मारपीट में जख्मी हुआ था, जिसका इलाज स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में चल रहा है।
दो आरोपित जेल की सजा काट रहे
मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि संजय राजपूत को जब रेलवे ट्रैक की ओर घसीटकर ले जाया गया और फिर हमला किया गया। तब उसमें कई युवक शामिल थे। उनकी भूमिका की जांच हुई तो दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद तफ्तीश में एक और शख्स का नाम सामने आया, जो उसी मोहल्ले का रहने वाला है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। अब तक इस मामले में विशाल मुंडा सहित तीन आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। होली पर संजय की पीटकर और राहुल की गोली मारकर हत्या की गई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखा था। सीओ चतुर्थ अजीत ङ्क्षसह चौहान का कहना है कि जितने भी नाम प्रकाश में आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म के आरोपित मंगेतर को पूरामुफ्ती पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे संदीप कुमार उर्फ छोटू हेला को आखिरकार पूरामुफ्ती पुलिस ने दबोच लिया है। वह कीडगंज इलाके में रहने वाली युवती का मंगेतर था। हालांकि युवती कई माह पहले ही फंदे पर लटककर जान दे चुकी है। अभियुक्त ग्लास फैक्ट्री के पास रहता है। इससे पहले इसी मामले में एयरफोर्स के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। युवती ने 2021 में जान दे दी थी
थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक शख्स एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी तीन बेटियां हैं, जिसमें दो की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी भी एयरफोर्स में कर्मचारी है। माता-पिता की मौत के बाद छोटी बेटी को रिश्ते में लगने वाले एयरफोर्स के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने पास रख लिया। उसका बेटा दिल्ली में रहता है। कर्मचारी के साथ रहने वाली युवती ने जुलाई 2021 में फंदे पर लटककर जान दे दी थी। इस घटना के करीब 10 दिन बाद उसकी बड़ी बहन को एक मोबाइल चिप मिला, जिसमें एक वीडियो था। वीडियो में युवती ने रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने और परेशान करने का आरोप लगाया था, जिसके
