प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर शहर स्थित वीर अब्दुल हमीद द्वार पर कंपनी कैशियर को बदमाशों ने लूट लिया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर शहर स्थित वीर अब्दुल हमीद द्वार पर कंपनी कैशियर को बदमाशों ने लूट लिया।



प्रयागराज,(एस के सिंह):  प्रयागराज जिले में ढाई लाख की लूट हुई। शहर के शिवकुटी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार दोपहर कैशियर राजेश पटेल से तीन लाख 32 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। एसपी सिटी, सीओ समेत तमाम पुलिसकर्मी मामले की जांच में जुट गए हैं। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।रेडिएंट कंपनी में कैशियर हैं राजेश पटेल कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना मोहल्ले में रहने वाले राजेश पटेल रेडिएंट कंपनी में बतौर कैशियर काम करते हैं। कंपनी का दफ्तर सिविल लाइंस में है। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर राजेश पटेल बाइक से पिट्ठू बैग में तीन लाख 32 हजार लेकर रसूलाबाद से सिविल लाइंस जा रहे थे।
बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात की
प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर स्थित वीर अब्दुल हमीद द्वार पर पहुंचे, उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और फिर पिट्ठू बैग लेकर तेजी से फरार हो गए, जिसमें तीन लाख 32 हजार रुपये रखे थे। सरेराह हुई घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शिवकुटी थाने की पुलिस सीओ और एसपी सिटी पहुंच गए। भुक्‍तभाेगी को पुलिस अपने साथ ले जाकर पूछताछ कर रही है।
व्‍यस्‍त मार्ग पर लूट की घटना चौंकाने वाली है
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मार्ग पर घटना हुई है वह बहुत ही व्यस्त मार्ग है और दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में इस रोड पर घटना होने को लेकर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले बदमाशों ने अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर में रहने वाले भाजपा नेता के घर में घुसकर फायरिंग करते हुए लूटपाट की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies