ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ सकती है आज, प्रयागराज में नो रूम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ सकती है आज, प्रयागराज में नो रूम



प्रयागराज: पर्व मनाने के बाद शनिवार की शाम से ही लोगों की भीड़ अपने गंतव्य के लिए रवाना होनी शुरू हो गई। इस वजह से प्रयागराज के स्लीपर में शनिवार को 112, थर्ड एसी और एसी टू में लंबी प्रतीक्षा हो गई। यही स्थिति रीवा, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की भी रही। दो दिन रंग पर्व होली में सराबोर रहने के बाद अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोगों की वजह से रविवार 20 मार्च को ट्रेनों में सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ सकती है। भीड़ की वजह से प्रयागराज के स्लीपर श्रेणी में लंबे समय के बाद जहां नो रूम हो गया है तो वहीं रीवा, शिवगंगा, महाबोधि आदि ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। इस बीच रविवार को प्रयागराज से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों के तत्काल कोटे के टिकट मिनटों में ही खत्म हो गए।
पर्व मनाने के बाद शनिवार की शाम से ही लोगों की भीड़ अपने गंतव्य के लिए रवाना होनी शुरू हो गई। इस वजह से प्रयागराज के स्लीपर में शनिवार को 112, थर्ड एसी और एसी टू में लंबी प्रतीक्षा हो गई। यही स्थिति रीवा, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की भी रही। इस बार होली शुक्रवार एवं शनिवार को खेली गई। ऐसे में जो लोग पर्व मनाने के लिए बाहर से आए थे, उनमें से अधिकांश रविवार को ही प्रयागराज से रवानगी का कार्यक्रम बना रखा है। इसी वजह से रविवार को ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। रविवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बह्मपुत्र मेल, नार्थ ईस्ट, स्वतंत्रता सेनानी में अगले कई दिन स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम हो गया है। प्रयागराज-जयपुर, संगम, नौचंदी एक्सप्रेस में भी बुधवार को लंबी प्रतीक्षा सूची रही।
शाम से बस स्टेशन पर बढ़ने लगी भीड़
दिन भर शहर में रंग खेलने की वजह से सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा, जबकि शाम होते ही बस स्टेशन एकाएक यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, जौनपुर रूट की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। हालांकि बसें कम होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। बाद में वर्कशॉप से बसें मंगवाई गई। देर शाम तक अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बस स्टेशन पर रही। मुंबई के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेन
होली बाद ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे द्वारा मुंबई के लिए छपरा-लोकमान्य तिलक एवं गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। दोनों ही ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होंगी।
छपरा से गाड़ी संख्या 05101 सोमवार दोपहर 2.30 बजे चलकर रात 9.35-9.55 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन देर रात 3.35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। प्रयागराज से ट्रेन खजुराहो, ललितपुर के रास्ते रवाना होगी।
इसी तरह गोरखपुर से 01022 का संचालन 21, 26, 29 मार्च एवं दो अप्रैल को होगा। गोरखपुर से दिन में 2.25 बजे चलकर स्पेशल ट्रेन रात 9.35-9.50 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन देर रात 3.35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। वापसी में लोकमान्य तिलक से 01021 का संचालन 24, 27 एवं 31 मार्च की दोपहर 3.15 बजे होगा जो अगले दिन शाम 6.50-7.15 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 2.45 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies