प्रयागराज: मेडिकल कॉलेज के भीतर कर्मचारियों के लिए आवास बना हुआ है। कर्मचारी पंकज पटेल का शव उसके आवास में रविवार की सुबह खून से लथपथ मिला तो सनसनी फैल गई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी पंकज पटेल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ उसका शव कमरे में मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस और फारेंसिक टीम भी पहुंच गई। खोजी कुत्ते के माध्यम से भी मौके की छानबीन की गई, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेडिकल कॉलेज के भीतर कर्मचारियों के लिए आवास बना हुआ है। कर्मचारी पंकज पटेल का शव उसके आवास में रविवार की सुबह खून से लथपथ मिला तो सनसनी फैल गई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना पाते ही जार्ज टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 36 घंटे में सातवां मर्डर प्रयागराज जिले में बीते 36 घंटे में हत्या की यह सातवीं वारदात है। होली के दिन अल्लापुर में डबल मर्डर, होली के दूसरे दिन खुल्दाबाद में डबल मर्डर, कोतवाली थाना क्षेत्र के शहराराबाद में वृद्ध की पीटकर हत्या, नावबगंज में डीजे संचालक की हत्या के बाद अब मेडिकल कॉलेज कर्मचारी की निर्मम हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रयागराज में वारदात : मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी
Sunday, March 20, 2022
0
Tags
