10 मार्च को बदलाव होगा ,अखिलेश यादव के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, समर्थक लगा रहे नारे, काशी में कमाल होगा,
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

10 मार्च को बदलाव होगा ,अखिलेश यादव के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, समर्थक लगा रहे नारे, काशी में कमाल होगा,

 

 upkg nesw

खास बातें

पीएम मोदी के रोड शो के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रोड शो की शुरुआत की है। रोड शो में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तीर-धनुष दिए। जोश से लबालब कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। यहां पढ़े पल-पल के अपडेट्स....

लाइव अपडेट

10:16 PM, 04-Mar-2022

लक्सा से गिरजाघर की तरफ बढ़ा अखिलेश का रोड शो

अखिलेश यादव का रोड शो लक्सा से गिरजाघर की तरफ बढ़ा। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ मंदिर मंदिर दर्शन करने जा सकते हैं।
09:47 PM, 04-Mar-2022

साइकिल सब पर भारी है

काशी में लहर बड़ी करारी है, साइकिल सब पर भारी है।
09:33 PM, 04-Mar-2022

ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा

मां गंगा के तट पर सुशोभित शिव की नगरी काशी में समाजवादी पार्टी विजय यात्रा के दौरान ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। समर्थकों ने कहा कि अखिलेश यादव के प्रति अभूतपूर्व जनविश्वास हैं।  काशी से मिला संदेश, 10 मार्च को आ रहे हैं अखिलेश
09:31 PM, 04-Mar-2022

10 मार्च को खदेड़ा होगा

वाराणसी में समाजवादी पार्टी विजय यात्रा के दौरान जनता ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार के बस 'दिन है बचे 'चार', सिर्फ छह दिन शेष, दस मार्च को आ रहे हैं अखिलेश। काशी में करिश्मा होगा, 10 मार्च को खदेड़ा होगा। कार्यकर्ता लगा रहे नारे।
09:10 PM, 04-Mar-2022

यूपी में कई बदलाव

वाराणसी ने दिया संदेश..आ रहे हैं अखिलेश! समाजवादी पार्टी विजय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। जनता ने भरी हुंकार, यूपी में कई बदलाव
09:01 PM, 04-Mar-2022

बम बम बोल रहा है काशी

सपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारे लगा रहे हैं। बम-बम बोल रहा है काशी, तरक्की और खुशहाली चाहते हैं यूपी वासी..
09:00 PM, 04-Mar-2022

10 मार्च को बदलाव होगा

रोड शो के दौरान समर्थक कह रहे हैं कि काशी में कमाल होगा, 10 मार्च को बदलाव होगा।
08:53 PM, 04-Mar-2022

बदलो यूपी के 'भाग्य'

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाराणसी में जनता दे रही आशीर्वाद, आओ अखिलेश, बदलो यूपी के 'भाग्य'।
08:42 PM, 04-Mar-2022

यूपी संवारने आ रहे अखिलेश

समाजवादी विजय यात्रा वाराणसी में जनसैलाब उमड़ा है। सपा कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं कि.. बोल रही काशी बस छह दिन शेष, यूपी संवारने आ रहे हैं अखिलेश
08:35 PM, 04-Mar-2022

काशी की जनता ने दिया आशीर्वाद 

समाजवादी विजय यात्रा में सपा कार्यकर्ता ने कहा कि काशी की जनता ने आशीर्वाद दिया है। हमारी सरकार आ रही है। 
08:32 PM, 04-Mar-2022

बाबा काशी विश्वनाथ का करेंगे दर्शन

सपा अध्यक्ष भारत माता मंदिर से जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर चौराहा पहुंचेंगे। यहां रोड शो समाप्त कर अखिलेश यादव बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे।
08:28 PM, 04-Mar-2022

रथ पर सवार हुए अखिलेश यादव

अखिलेश यादव शहर के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों पूजा यादव, अशफाक अहमद डब्लू, किशन दीक्षित के साथ रथ पर सवार होकर रोड शो में शामिल हुए। 
08:26 PM, 04-Mar-2022

...आ रही सपा सरकार है

कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं कि काशी की पुकार है, आ रही सपा सरकार है। समाजवादी विजय यात्रा वाराणसी में उमड़ा जनसैलाब।
08:23 PM, 04-Mar-2022

अखिलेश यादव का रोड शो शुरू

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो शुरू हो गया है। मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे हैं।
08:05 PM, 04-Mar-2022

चुनावी समीकरण को परखेंगे अखिलेश यादव

सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर शाम 04:45 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरे। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी विधानसभा क्षेत्रों के चुनावी समीकरण को परखेंगे।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies