खाद्य तेल लदा ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, ट्रक चालक और खलासी की मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

खाद्य तेल लदा ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, ट्रक चालक और खलासी की मौत

 upkg

 

हंडिया  हंडिया कोखराज हाईवे पर नवाबगंज के नेम तिवारीपुर गांव के सामने खाद्य तेल से लदा ट्रक फ्लाईओवर तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक मालिक और खलासी की मौत हो गई। चालक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं लाखों का तेल सड़क पर ही बह गया।  राजस्थान के नाहरगढ़ का रहने वाला ट्रक मालिक पप्पू नागर गाड़ी में खाद्य तेल लादकर रांची के लिए निकला था। ट्रक लखन चला रहा था। खलासी चेतन भी गाड़ी में मौजूद था। जब ट्रक कोखराज हाईवे स्थित नेम तिवारी का पूरा गांव के सामने पहुंचा तो अचानक चालक संतुलन खो बैठा। ट्रक फ्लाईओवर तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। ट्रक मालिक पप्पू नागर (40) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक लखन व खलासी चेतन को स्वरूप रानी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के दौरान चेतन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लखन की हालत गंभीर बनी हुई है।

कई घंटे मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक स्टेयरिंग में फंस गया था। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए ट्रक को सीधा कराया गया। इसके बाद ट्रक की केबिन में चीख रहे ट्रक चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान लाखों रुपये का तेल बह गया। सूचना मिलते तीनों के घर वाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
राजस्थान के नाहरगढ़ का रहने वाला ट्रक मालिक पप्पू नागर गाड़ी में खाद्य तेल लादकर रांची के लिए निकला था। ट्रक लखन चला रहा था। खलासी चेतन भी गाड़ी में मौजूद था। जब ट्रक कोखराज हाईवे स्थित नेम तिवारी का पूरा गांव के सामने पहुंचा तो अचानक चालक संतुलन खो बैठा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies