मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जा रही वैन रास्ते में हुई खराब, बढ़ाई गई सुरक्षा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जा रही वैन रास्ते में हुई खराब, बढ़ाई गई सुरक्षा

 

बांदा. यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी  को लखनऊ  ले जा रही वैन बांदा  में खराब हो गई है. बता दें कि मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में बांदा जेल से सोमवार सुबह बाहर लाया गया था और फिर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सड़क मार्ग से लखनऊ ले जाया जा रहा है. मुख्तार की आज लखनऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी होनी है. उन पर लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथिया कर उस पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है. इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ ही उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर भी केस दर्ज किया गया था. वहीं मुख्तार के बेटे और नवनिर्वाचित विधायक अब्बास बिन मुख्तार अंसारी ने आशंका जाहिर की है कि उनके पिता को रास्ते में नुकसान पहुंचाया जा सकता है. दरअसल, मुख्तार अंसारी उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में यह एफआईआर जियामऊ के प्रभारी लेखपाल सुरजन लाल की शिकायत पर की गई थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies