प्रयागराज:विकास प्राधिकरण की ओर से की गई तैयारी, 5000 वर्ग मीटर पर किया गया है कब्जा, आज ध्वस्त होगा अतीक का अवैध निर्माण!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज:विकास प्राधिकरण की ओर से की गई तैयारी, 5000 वर्ग मीटर पर किया गया है कब्जा, आज ध्वस्त होगा अतीक का अवैध निर्माण!



प्रयागराज से बड़ी खबर:  अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर प्रयागराज में सोमवार को फिर बुलडोजर चलेगा। इसके लिए PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) की ओर से तैयारी कर ली गई है। अतीक अहमद भले ही सलाखों के पीछे हो, लेकिन उसकी अवैध संपत्तियों पर सरकार की नजर है।
PDA के अफसरों के अनुसार, चकिया के पास कौशांबी रोड से केसरिया जाने वाली सड़क पर करीब पांच हजार वर्ग मीटर के क्षेत्रफल पर अतीक ने बहुत पहले ही कब्जा कर लिया था। इस जमीन पर एक आलीशान भवन भी बनाया गया है, वह भी बिना नक्शा पास कराए। अब इसे ध्वस्त कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को ही इस पर बुलडोजर चलेगा।
अतीक के करीबियों पर है PDA की नजर
PDA सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि चकिया इलाके में ही माफिया अतीक के कुछ करीबियों का भी अवैध निर्माण है, जिसे चिह्नित कर लिया गया है। उसे भी ध्वस्त कराया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ सालों में अतीक अहमद और उसके करीबियों के करीब 250 करोड़ की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कराया जा चुका है। शनिवार को भी PDA की ओर से सुलेमसराय इलाके में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कराया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies