सहारनपुर: आकाश तोमर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा शातिर लूट के गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी बेहट, सहारनपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25 मार्च 2022 को घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 27 मार्च 2022 को थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा नहर विभाग के खण्डित गेस्ट हाउस के पास से दविश के दौरान मु0अ0स0 73/22 धारा 394/411/120B भादवि से संबंधित अभि0गण प्रवीन पुत्र लाल सिंह नि0 ग्राम जाटोवाला थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ,अमन पुत्र रतन निवासी ग्राम/मोहल्ला सुजातपुरा कस्बा व थाना नकुड स0पुर हाल पता ग्राम बटली /भटौली थाना सदर जनपद यमुनानगर हरियाणा , करण पुत्र प्रवीन निवासी ग्राम बटली थाना सदर जनपद यमुनानगर हरियाणा, लख्वीन्द्र उर्फ लक्की पुत्र धर्मपाल नि0 शान्ति कालोनी थाना सदर जनपद यमुनानगर हरियाणा तथा साहिल उर्फ शिवा पुत्र मोहनलाल नि0 ग्राम जडोदी जगादरी थाना सदर यमुनानगर हरियाणा को लुटी हुयी स्कुटी UP 11BW4846 सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की ।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0स0 73/22 धारा 394/411/120B भादवि पंजीकृत है अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
