अवैध संबंध में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी को KTM बाइक का लालच दिया था
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अवैध संबंध में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी को KTM बाइक का लालच दिया था



प्रयागराज (ए पी सिंह): प्रयागराज में वार्ड ब्वाॅय की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई थी। इसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पत्नी ने ही पूरी पटकथा तैयार की थी। उसके जिससे हत्या कराई थी। उसे KTM बाइक देने का वादा किया। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने 96 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया है। अरोपी महिला को उसके 3 साथियों के साथ पकड़ा है। ये घटना जार्जटाउन थाना के पास की है।
18 मार्च को की गई थी हत्या
पंकज की मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में 18 मार्च को गला रेत कर हत्या की गई थी। उसका खून से लथपथ शव 20 मार्च को इसी क्वार्टर से बरामद हुआ था। पुलिस ने उसके करीबी दोस्त अल्लापुर निवासी गोलू को हिरासत में ले लिया था।
गोलू से पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं के यहां भी उसका आना-जाना था। इसे लेकर उसका अपनी पत्नी से कई बार विवाद भी हो चुका था।
अपनी इसी आदत के चलते उसने काफी पैसा भी लुटा दिया था। अल्लापुर स्थित मकान बेचने पर उसे 30 लाख रुपए मिले थे। इसमें से 12 लाख रुपए उसने अपनी अनाप-शनाप आदतों में खर्च कर दिए थे। इसे लेकर परिवार वाले भी उससे नाराज थे।
शादी करना चाहता था दोस्त
SP सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह एक ब्लाइंड मर्डर था। इस घटना की पृष्ठभूमि में वार्ड ब्वाय की पत्नी से खराब संबंध था। दाम्पत्य संबंधों के बीच जो दरार थी, उसका फायदा उसका दोस्त गाेल उर्फ सुरेंद्र जिसका घर में आना जाना था, उसने उठाया था।
उसने उसकी पत्नी को इस बात के लिए मोटिवेट किया और साजिश के तहत हत्या कर दी गई। उनकी योजना थी कि हत्या के बाद नौकरी पत्नी को मिल जाएगी। बाद में दोनों शादी कर लेंगे।
ये किए गए गिरफ्तार
गोलू उर्फ सुरेंद्र 24 वर्ष पुत्र पतंगीलाल निवासी, अल्लापुर, थाना जार्जटाउन
अजीत कुमार 22 वर्ष पुत्र हुकुम चंद्र, थाना कैण्ट
विशाल कुमार भारतीय उर्फ चिराग 22 वर्ष पुत्र रमेश भारतीय पुराना कटरा, थाना कर्नलगंज
मृतक की पत्नी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies