गाली देने वाले अधीक्षक के खिलाफ एक और एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गाली देने वाले अधीक्षक के खिलाफ एक और एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला




प्रयागराज: (एस के सिंह): सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। कथित तौर पर यह ऑडियो रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वाईपी सिंह का बताया जा रहा है। इसमें सपा के एक पूर्व मंत्री के साथ ही दो जाति विशेष का नाम लेकर जमकर गालीगलौज की गई। जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी और गालीगलौज के मामले में रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वाईपी सिंह पर एक और कार्रवाई हुई है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर उसके खिलाफ मेजा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। कथित तौर पर यह ऑडियो रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वाईपी सिंह का बताया जा रहा है। इसमें सपा के एक पूर्व मंत्री के साथ ही दो जाति विशेष का नाम लेकर जमकर गालीगलौज की गई। अपशब्द कहे गए और धमकी देने की भी बात कही गई। ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। उधर, पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने भी जिलाधिकारी और सीएमओ से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक वाईपी सिंह का स्थानांतरण सीएचसी संसारीपुर धनुपुर कर दिया गया। उधर, उरूवा के खमिनिया गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार मिश्र ने अधीक्षक के खिलाफ मेजा थाने में तहरीर दी। मेजा पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
क्या था मामला
तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति दो जातियों को लेकर अपमानजनक बातें करने के साथ ही उनके लिए अपशब्दों का भी प्रयोग सुनाई करता पड़ता है। बातचीत के दौरान ही वह सपा के पूर्व मंत्री का नाम लेकर भी गालीगलौज करता सुनाई पड़ता है। कथित तौर पर इस ऑडियो में आवाज रामनगर सीएचसी अधीक्षक की बताई गई। ऑडियो सुनने से यह भी पता चलता है कि पूर्व मंत्री की ओर से किसी मरीज के इलाज के लिए पैरवी की गई थी, जो सीएचसी अधीक्षक को नागवार गुजरी और इसी को लेकर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies