प्रयागराज में हाईस्कूल की परीक्षा शुरु होने से दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बहुत डरा हूं मैं
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में हाईस्कूल की परीक्षा शुरु होने से दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बहुत डरा हूं मैं



प्रयागराज,(ए पी सिंह): प्रयागराज में गुरुवार को हाईस्कूल के छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसको डर था कि वो कहीं परीक्षा में फेल न हो जाए। इस वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड मिला है। जिसमें लिखा था कि मुझे फेल होने का डर है, इस वजह से मैं सुसाइड कर रहा हूं। ये घटना कोरांव थाना क्षेत्र के बरहल गांव की है।
कोरांव के बरहल गांव निवासी लालजी कुशवाहा (16) पुत्र अकालू कुशवाहा तीन भाई दो बहनों में छोटा था। उसकी मां कान्ती कुमार और पिता खेती करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। वह इस वर्ष हाईस्कूल में था। बुधवार रात वगैर बताए घर से किसी समय वह निकला। यह किसी को पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह गांव के बाहर स्थित एक पेड़ से उसका शव लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया।
शोर सुनकर उसके परिवार के लोग बदहवास हालत में पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि उसके पिता ने तहरीर में दिया है कि हाईस्कूल की परीक्षा को लेकर एक सप्ताह से वह तनाव में था। उसे आशंका है कि परीक्षा में फेल होने के भय से उसने आत्महत्या कर ली।
महुआ के पेड़ के पास मिला सुसाइड नोट
महुआ के पेड़ के पास एक दफ्ती पर लिखा सुसाइड नोट पाया गया। जिसमें यह लिखा था कि पिछले वर्ष हाईस्कूल में फेल हो गया था। इस वर्ष भी फेल होने की आशंका से आत्महत्या कर रहा हूं। मृतक छात्र तीन भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। घटना को लेकर परिवारी जनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies