लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. सोमवार को 7वें और आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है. इसी बीच खबर आ रही है कि आजमगढ़ जिले के सदर सीट से सपा प्रत्याशी और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के काफिले पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर काफिले पर पथराव करने का आरोप लगा है. हमले के बाद सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और मारपीट की भी खबर है. मौके पर डीएम-एसपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद है. शाम 5 बजे तक 54.18% वोटिंग हुई है. मिर्जापुर में 54.93%, वाराणसी में 52.79%, भदोही 54.26%, सोनभद्र में 56.95%, चंदौली में 59.59%, मऊ में 55.04%, आजमगढ़ में 52.34% और गाजीपुर में 53.67% मतदान हुआ.
सबसे ज्यादा चंदौली में 50.79% वोटिंग हुई. जबकि
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी
में सबसे कम 43.76% वोटिंग हुई है. भदोही में दोपहर 3 बजे तक 47.49%, चंदौली में 50.79%, जौनपुर में 47.14%, मिर्जापुर में 44.64% वोटिंग, आजमगढ़ में 45.28%, गाजीपुर में 46.28%, मऊ में 46.28% और वाराणसी में 43.76% वोटिंग दर्ज की गई है.
अंतिम चरण में मतदाता विधानसभा की 54 सीटों पर खड़े उम्मीदवारों का भाग्य 7 मार्च को EVM में बंद कर देंगे. अब तक हुए 6 चरण के चुनाव में लाखों मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सैकड़ों प्रत्याशियों का भविष्य तय कर दिया है, जिसका पता 10 मार्च को चलेगा.
उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 46.40 प्रतिशत मतदान
आजमगढ़- 45.28 प्रतिशत
भदोही- 47.49 प्रतिशत
चंदौली- 50.79 प्रतिशत
गाजीपुर- 46.28 प्रतिशत
जौनपुर- 47.14 प्रतिशत
मऊ- 46.88 प्रतिशत
मिर्जापुर- 44.64 प्रतिशत
सोनभद्र- 49.48 प्रतिशत
वाराणसी- 43.76 प्रतिशत
