प्रयागराज :-
आज उत्तर प्रदेश चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया। अब 10 मार्च को मतगणना के साथ यूपी मे अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सपा की सरकार बनना तय है। उक्त बातें सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा।
उन्होंने चैनलों पर चल रहे तथाकथित इक्जिट पोल को झूठा प्रचार की संज्ञा देते हुए चुटकी भी लिया और कहा कि टेलीविजन पर दिखाए जा रहे आंकड़े ठीक वैसे ही हैं, जैसे टेलीविजन पर अमिताभ बच्चन हाजमोला खाते हैं। जो विश्वसनीय नही है।
