जौनपुर में सपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े, वोटरों को शराब बांटने की बात पर हुआ हंगामा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जौनपुर में सपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े, वोटरों को शराब बांटने की बात पर हुआ हंगामा

 

UPKG News

विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए प्रचार थमने के बाद जौनपुर में हंगामा हो गया। शराब बांटने की बात पर सपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक
दरअसल, शनिवार शाम 5 बजे प्रचार बंद हो गया था। शाहगंज विधानसभा के एक होटल के बाहर सपा प्रत्याशी ने निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह पर आरोप लगाया कि वह चुनावी मीटिंग कर रहे हैं और शराब भी बंटवा रहे हैं। बड़ी संख्या में सपा प्रत्याशी ललई यादव के साथ अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए तभी एनडीए गठबंधन के अन्य नेता भी आ गए।

कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होने लगी। इसी बीच सपा कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर चुनाव आयोग को भी भेज दिया। कुछ ही देर में सड़क से शुरू हुआ हंगामा थाने पहुंच गया। वहीं बीजेपी और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शाहगंज के जेसीज चौराहे पर चक्का जाम कर दिया।

मुख्तार के बेटे अब्बास के बिगड़े बोल पर नंदी बोले- सुन ले, तेरा भी अंजाम तेरे पिता जैसा ही होगा

बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। 3 मार्च को उनका एक वीडियो सामने आया। जिसमें 10 मार्च के बाद सपा की सरकार बनने पर अफसरों से हिसाब-किताब करने की धमकी दी जा रही थी। इसके बाद से भाजपा के नेता उन पर हमलावर हैं।

कैबिनेट मंत्री नंदी ने किए दो ट्वीट।

 

जहां उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक जनसभा में कहा था कि 10 मार्च के बाद भाजपा की सरकार बन रही है। अभी तो बाप जेल में है, तुम्हें भी उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। इसके बाद अब कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ट्वीट कर हमला बोला है। ट्वीट में लिखा- जैसा बाप, वैसा बेटा।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दो ट्वीट किए। पहले में उन्होंने लिखा, ‘तेरा भी अंजाम तेरे पिता जैसा ही होगा। सारे मंसूबे धरे के धरे रह जाएंगे। माफियाधीश अखिलेश जी अपने गुंडों को संभालो, माफिया और गुंडों पर मोदी योगी का बुलडोजर चलता ही रहेगा।’ दूसरे में लिखा है, ‘अखिलेश जी, साफ करिए की मऊ के साथ क्या न्याय हुआ। साफ-साफ क्यों नहीं बोलते कि मुख्तार अंसारी और उसके बेटे को आपकी सरपरस्ती प्राप्त है।’

  • चुनाव की अन्य खबरें

यूपी में 7वें चरण का चुनाव प्रचार थमा, 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगी वोटिंग

UPKG News 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। अब 7 मार्च को मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सातवें चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में भी मतदान होना है। ऐसे में बनारस की जनता के सामने एक तरह से पीएम मोदी की छवि और सीएम योगी के कार्यकाल की परीक्षा है।

9 जिलों की 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार का शोर शनिवार को शाम 6 बजते ही पूरी तरह से थम गया। इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिलों में मतदान होना है। इन जिलों की 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे। पिछले चुनाव में इन 54 सीटों में से भाजपा ने 29, सपा ने 11, बसपा ने 6, अपना दल (एस) ने 4, सुभासपा ने 3 और निषाद पार्टी ने 1 सीट जीती थी।

लखनऊ में योगी बोले- मैंने 5 साल में प्रदेश को दंगामुक्त बनाया, 2014 से पहले जाति की राजनीति होती थी

यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार का शोर शाम 6 बजे थम गया। शनिवार को लखनऊ में सीएम योगी ने प्रेस कान्फ्रेंस की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व दिनेश शर्मा भी थे। CM योगी ने कहा,' यूपी में 6 चरण का मतदान हो चुका है। इस दौरान कही कोई गड़बड़ी नहीं हुई। शांतिपूर्ण तरीके से सभी चरण के मतदान हुए है। यूपी जैसे राज्य के लिए ये एक उपलब्धि है, और ये डबल इंजन की सरकार और कानून व्यवस्था की अच्छी स्थिति की वजह से संभव हो पाया।

पहले ऐसा नहीं होता था। चुनाव के समय अराजकता का माहौल रहता था। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में सपा सरकार विफल थी। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने अवैध बूचड़खाने बंद करा दिए। लोग आज अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। हर तरफ गुंदागर्दी का माहौल था। किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान कराया। जो संकल्प पत्र में वादा किया उसे पूरा किया। यूपी अब 24 घंटे बिजली आती है। हमने योजनाओं के जरिए हर घर में शौचालय बनवाए और बेघरों को घर दिलाने का काम किया'।

आजमगढ़ में सीएम योगी बोले - प्रदेश के विकास और माफिया के लिए बुलडोजर जरूरी

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच में सालार मसूर गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने जिंदा दफनाने का काम किया था। उन्हीं के नाम पर भाजपा ने सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। यह काम सपा भी कर सकती थी पर उनके पास फुरसत नही थी।

अखिलेश यादव को आतंकियों व माफियाओं को प्रश्रय देने से फुरसत हो तो। अखिलेश यादव की संवेदना विकास के लिए नहीं, गरीबों के लिए नहीं बल्कि इनकी संवेदना संजरपुर के आतंकियों के साथ थी।

विकास व माफिया के लिए जरूरी है बुलडोजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां मैं आया तो देखा कि यहां बुलडोजर खड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बुलडोजर जरूरी है तो माफिया के लिए भी बुलडोजर जरूरी है। शराब माफिया जो गरीबों को मार रहे हैं, उन पर भी बुलडोजर चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और बुलडोजर साथ-साथ चलेगे उसके लिए ज्यादा से ज्यादा विधायक चाहिए। आजमगढ़ की 10 सीट जिताएंगे।

मऊ में केशव मौर्या बोले- अखिलेश को 25 साल तक नहीं मिलेगा राज, मैं आपसे वोट नहीं कर्ज मांग रहा हूं

UPKG News 

मऊ जिले की मुहम्दाबाद गोहाना विधान सभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर निशाना साधा है। केशव मौर्या ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 25 साल तक राजयोग नहीं है। अब्बास अंसारी नाम लिए बैगर कहा की 10 के बाद ऐसे लोगों को उल्टा लटका देंगे। गुंडों को छोड़ा नहीं जाएगा, न ही बख्शा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम लोग मंदिर जरूर बनाएंगे। जिसको रोकना है रोक लो। मंदिर ही नहीं हम घर भी बनाते हैं। आप कमल का फूल का बटन नहीं बल्कि गुंडे का गर्दन दबाने का काम करेंगे। अभी ट्रेलर था अभी पिक्चर बाकी है। जो गुंडई कर रहा है उसका नाम डायरी में लिख कर देना। 10 के बाद उनके पुस्ते भी गुंडागर्दी करने से डरेगी। 10 मार्च के बाद 24 घंटे बिजली मिलेगी। आपसे वोट नहीं कर्ज लेकर जा रहा हूं।

10 मार्च के बाद सच्चाई आएगी सामने

उन्होंने जनसभा में मंच से सबके चरण छू कर आशीर्वाद मांगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से की गई इस जनसभा में भारी मात्रा में भीड़ केशव प्रसाद मौर्य का भाषण सुनने के लिए उमड़ी थी। जिसमें कि लोगों ने उनके हर एक शब्दों के बाद जमकर तालियां बजाई। गौरतलब है कि इस सीट पर भाजपा ने अपने सिटिंग विधायक श्री राम सोनकर का टिकट काटकर पूनम सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया है। जो कि पेशे से संस्कृत की प्रोफेसर हैं। अब देखना ये होगा कि आगामी 7 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ये चुनावी जनसभा कितना समर्थन जुटा पाती है। ये 10 मार्च को ईवीएम के खुलने के बाद ही पता चल पाएगा।

जौनपुर पहुंची प्रियंका गांधी, रोड शो के दौरान उत्साह, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मांग रहीं वोट, छतों से बरसाए जा रहे फूल

UPKG News

 सातवें चरण में मतदान के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। जौनपुर की 9 विधानसभा को साधने के लिए प्रियंका गांधी पहली बार हेलीकॉप्टर से पहुंची। इसके बाद रोड शो के लिए पहुंची। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी उनके साथ हैं। 55 मिनट काे रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। जौनपुर जंक्शन से जेसीज चौराहे तक प्रियंका गांधी का रोड शो निकाला जा रहा है। जौनपुर सदर प्रत्याशी नदीम जावेद के लिए प्रियंका गांधी वोट मांग रही हैं।

UPKG News

 

शहर में जगह- जगह प्रियंका गांधी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जा रहा है। घरों की छतों से लोग प्रियंका गांधी की झलक देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि महिलाओं और युवतियों में प्रियंका से मिलने के लिए खास क्रेज दिख रहा है। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद हैं।

आजमगढ़ में बोले अखिलेश- भाजपा का वोट सांड चर गए, यहां सपा सभी सीटें जीतेगी

UPKG News 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ में जनसभा की। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग आजकल गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, उनकी भाप निकालना है। भाजपा नेता जितने बड़े होते है उतना ही बड़ा झूठ बोलते हैं। इस बार इन्हें सबक सिखाना है।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा का वोट इस बार सांड चर गए। किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। यह सरकार बनाने का चुनाव है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को इस बार सात समंदर पार इनके मित्रों के पास भेज देना। हम आजमगढ़ की दस की दस सीट जीतेगें।

गुल्लू के लिए बिस्कुट लेते जाना

सपा सुप्रीमो ने कहा, 'आजकल एक गाना चल रहा है कि यूपी में का बा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम परिवारवादी लोग हैं। तो एक बात हम परिवारवादी लोगों की इस बार जरूर मानना। हम लोग जब अपने घरों को शाम को जाते हैं तो बच्चों के लिए कुछ लेकर जाते हैं। ऐसे में इस बार जब बाबाजी गोरखपुर जाना तो अपने गुल्लू के लिए बिस्कुट जरूर ले जाना, यह हम लोगों की सलाह है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि इस जिले में पहले से ही साइकिल तेज रफ्तार से चल रही है। आजमगढ़ में इस बार धुंआधार वोट पड़ना चाहिए, जिससे धुंआ उड़ाने वाले धुंआ-धुंआ हो जाए। जिले ने हमेशा सपा का सम्मान बढ़ाया है। जितना लगाव यहां की जनता से है इतना कहीं से नहीं। हमने खुद आजमगढ़ को अपना घर माना है। सरकार बनने पर बेरोजगारी दूर करने के लिए काम करेंगे'।

जौनपुर में अमित शाह बोले- कुछ माफिया छूट गए हैं 11 मार्च को वो भी मुख्तार के साथ होंगे

UPKG News

 

जौनपुर में अमित शाह ने मल्हनी विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने माफियाओं को लेकर सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अतीक, मुख्तार और आजम कहां हैं। उन्होंने कहा कि एक दो छूट गए हैं। 7 मार्च को कमल का बटन दबाना है और 11 मार्च को वो भी जेल में होंगे। बिना नाम लिए उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह पर निशाना साधा।

शाह ने कहा कि UP को अपराधमुक्त बनाने की यात्रा BJP ने शुरू की है। मल्हनी में उमानाथ सिंह का बहुत बड़ा ऋण है। मल्हनी वाले केपी को जिताकर ये कर्ज सूद समेत लौटा देना है। UP को माफिया मुक्त करने का वादा है। उसमें थोड़ी सी कसर छूट गई है। बिना नाम लिए उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह पर निशाना साधा। एक बार मल्हनी में कमल खिला दो वो भी मुख्तार के साथ दिखाई देंगे।

गुंडे और माफिया मल्हनी का विकास नहीं कर सकते हैं। ये संस्कार केपी सिंह के पास है। पीढ़ी दर पीढ़ी केपी सिंह के परिवार ने जौनपुर के विकास में योगदान दिया है। 2000 हजार करोड़ की भूमि भूमाफियों के कब्जे से छुड़ा ली। दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धान्त के अनुसार गरीब कल्याण के लिए BJP की सरकार ने काम किया है।

अखिलेश ने कहा था कि मोदी टीका मत लगवाओ
उन्होंने कहा कि जब वैज्ञानिकों ने कोविड का टीका ढूंढ लिया तो पीएम ने वैज्ञानिकों के लिए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया था। वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि मोदी का टीका मत लगवाओ। लेकिन 10 दिन बाद रात के अंधेरे में अखिलेश यादव ने खुद डरकर टीका लगवा लिया। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने अखिलेश यादव की बात नहीं सुनी। अगर अखिलेश यादव की बात सुनी जाती तो तीसरी लहर का सामना नहीं कर पाते। अखिलेश यादव लोगों की जान की परवाह किए बिना राजनीतिक खिचड़ी पकाते हैं।

बाहुबली को जीतने मत देना
जाते जाते उन्होंने मल्हनी की जनता से आग्रह किया। अमित शाह ने कहा कि क्या आप लोग मेरी बात मानेंगे।उन्होंने कहा कि इस बार मल्हनी में किसी बाहुबली को मत जीतने दीजिये। एक पार्टी है जो बाहुबलियों की है वहीं दूसरी तरफ एक आदमी खुद बाहुबली है। ऐसे लोगों को इस बार नहीं जिताना है।

सोनभद्र में CM योगी बोले- सपा सरकार में गुंडे खा जाते थे राशन, भाजपा सरकार गरीबों को फ्री में दे रही है राशन

UPKG News

 

उत्तर प्रदेश के चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। कुछ घंटों बाद ही चुनाव प्रचार का शोर प्रदेश से समाप्त हो जाएगा। इस बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

आज सीएम योगी आदित्यनाथ सोनभद्र में थे और जनसभा को सम्बोधित कर अपने पक्ष में वोट मांगने का काम किया। सीएम ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि पहले फ्री राशन नहीं मिलता था। पहले की सरकारों में विकास रुका था सपा सरकार में गुंडे राशन खा जाते थे।

सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। युवाओं को स्मार्टफोन दिया जा रहा है। पहले सबको बाहर नौकरी के लिए जाना पड़ता था। अब हम रोजगार उनके ही शहर में लाएंगे।

9 जिलों की 55 सीटों पर 7 मार्च को वोटिंग होनी है, जिसके लिए तमाम राजनितिक पार्टियां कमर कस के खड़ी हैं। ताबरतोड़ रैलियों का तांता लगा हुआ है। किसकी मेहनत रंग लाएगी और कौन पस्त होगा ये 10 मार्च को पता लगेगा।

काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन कर अखिलेश ने लिया जीत का आशीर्वाद

UPKG News 

अखिलेश यादव आज सुबह काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के मंदिर गए और पूजा अर्चना की। इससे पहले काशी में 4 मार्च की रात को रोड शो कर उन्होंने शक्ति-प्रदर्शन किया था। उन्होंने कालभैरव के दर्शन-पूजन कर जीत का आशीर्वाद लिया। आज आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। अखिलेश यादव की कई रैलियां होनी हैं। आजमगढ़ और जौनपुर में आज उनकी जनसभा होनी है।

बता दें कि पीएम ने कल दोपहर वाराणसी में रोड शो किया, जिसके तुरंत बाद अखिलेश ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया। आखिरी चरण की 55 सीटों के लिए 7 मार्च को वोटिंग होनी है। प्रचार का आज आखिरी दिन है।

मतगणना को लेकर सपा परेशान, चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा; ऊंचाहार के BJP प्रत्याशी के ऑडियो का दिया हवाला

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अभी एक चरण की वोटिंग बाकी है लेकिन समाजवादी पार्टी को मतगणना की चिंता सताने लगी है। पार्टी को डर है कि कहीं मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो। समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी ने इसे लिखा है।

UPKG News

 

इसके पीछे की दलील है कि बीजेपी के कई प्रत्याशी सार्वजनिक मंच पर यह कह रहे हैं कि भले ही विपक्ष को ज्यादा वोट मिल जाए लेकिन विजय सर्टिफिकेट उनको ही मिलेगा। ऐसे में पार्टी ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ऊंचाहार से बीजेपी प्रत्याशी अमरपाल महोदय सार्वजनिक मंचो पर बयान दे रहे हैं कि उनसे अधिक वोट भले ही किसी प्रत्याशी को मिल जाए लेकिन जीत का प्रमाण पत्र उन्हें ही मिलेगा। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है ऐसे में यह चिंताजनक और गंभीर मामला है। 

सातवें चरण में कई दिग्गजों की परीक्षा, योगी सरकार के 6 मंत्री लड़ रहे चुनाव; आज थमेगा प्रचार

UPKG News 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें व अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे थम जाएगा। अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत पूर्वांचल के 10 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव होगा। सातवें चरण में राजनीति के कई दिग्गजों समेत योगी सरकार के छह मंत्रियों की परीक्षा होगी। इनमें से पांच वर्तमान मंत्री हैं जबकि एक विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भाजपा छोड़ सपा मे शामिल हो चुके हैं। अंतिम दौर में सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies