PCS MAINS -2021 की परीक्षा 23 से 27 मार्च के बीच प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कराई जाएगी।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

PCS MAINS -2021 की परीक्षा 23 से 27 मार्च के बीच प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कराई जाएगी।

 PCS MAINS -2021 की परीक्षा 23 से 27 मार्च के बीच प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कराई जाएगी। - Dainik Bhaskar

प्रयागराज, लखनऊ : यूपी लोक सेवा आयोग ने स्थगित की गई PCS MAINS -2021 की परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब यह परीक्षा 23 से 27 मार्च के बीच प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। उल्लेखनीय है कि पहले यह परीक्षा 28 से 31 जनवरी, 2022 तक होनी थी। मगर, उसी समय कोरोना का प्रकोप बढ़ने और परीक्षा से पहले ही कई अभ्यर्थियों के कोरोना संक्रमित हो जाने से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

7,688 अभ्यर्थी देंगे मुख्य परीक्षा

यूपी लोक सेवा आयोग ने PCS-2021 के तहत 678 पदों की भर्ती निकाली है। रिक्तियों के सापेक्ष 7,688 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि नए कार्यक्रम के मुताबिक पहली पानी की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 2 बजे से शाम5 बजे तक होगी।

परीक्षा का कार्यक्रम

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 23 मार्च को पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी। 24 को पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय का प्रश्नपत्र होगा। सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र 25 मार्च को क्रमश: पहली पाली और दूसरी पाली में होंगे। इसके बाद 27 मार्च को पहली पाली में ऐच्छिक विषय का प्रथम प्रश्नपत्र होगा, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दूसरी पाली में होगी।

सचिव ने कहा है कि सभी वैकल्पिक विषयों के समस्त प्रश्नपत्रों में दो खंड होंगे, जिसमें खंड एक से प्रश्न संख्या एक और खंड दो से प्रश्न संख्या पांच अभ्यर्थियों को हल करना अनिवार्य रहेगा। हिंदी, उर्दू और संस्कृत भाषा/साहित्य के दोनों प्रश्नपत्रों में 'विशेष अनुदेश' संबंधित विषय की भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी में भी अंकित किए जाएंगे। अपरिहार्य परिस्थिति में इस परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies